जोधपुर में सैंपल 3 लाख पार, अब तक 3.92 फीसदी निकले संक्रमित

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. कोरोना जोधपुर में जानलेवा बना हुआ है। संक्रमितों की बढ़ती संख्या के साथ मौतें भी लगातार हो रही है। प्रशासन के लिए कोरोना पर फतह हासिल करना मुश्किल हो रहा है। वहीं जोधपुर अब तक 3 लाख 4 हजार 901 सैंपल लिए जा चुके हैं, इनमें से 3.92 मरीज संक्रमित निकले हैं। वहीं जोधपुर में गुरुवार को 245 नए संक्रमित मरीज सामने आए और 4 की मौत हो गई। हालांकि मौतें 4 से ज्यादा है, लेकिन चिकित्सा प्रशासन ने गुरुवार की रिपोर्ट में मौतें शो नहीं की।
डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज ने 87, एम्स ने 4 और डीएमआरसी ने 154 नए संक्रमित मरीज बताए। 141 मरीज गुरुवार को डिस्चार्ज किए गए, इनमें 30 डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल और 111 मरीज होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज हुए हैं। 2807 सैंपल की जांच में कुल 8.72 फीसदी रोगी संक्रमित निकले हैं। संक्रमितों में 89 फिमेल और 1536 मेल सम्मिलित हैं।

पूर्व बोर्ड अध्यक्ष माथुर व भाजपा नेता थानवी सहित 4 की कोरोना से मौत

कोरोना से संक्रमित राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष रहे प्रोफेसर जीवनलाल माथुर व भाजपा नेता राधाकिशन थानवी का गुरुवार को निधन हो गया। दोनों ने ही जोधपुर एम्स में अंतिम सांस ली। माथुर (89) को कोरोना के चलते एम्स में भर्ती करवाया गया था। लाचू कॉलेज के प्राचार्य रहे माथुर का गुरुवार सुबह निधन हो गया। माथुर के निधन पर शिक्षाविदों ने शोक जताया। इसी तरह भाजपा जोधपुर देहात के पूर्व जिलाध्यक्ष थानवी ( 70) ने भी एम्स में दम तोड़ दिया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व फलोदी व्यापार मंडल के अध्यक्ष थानवी के निधन से शोक की लहर दौड़ गई। राम मोहल्ला जोधपुर निवासी ईश्वर (62 ) की महात्मा गांधी अस्पताल में मौत हो गई। ये आठ दिन तक अस्पताल में भर्ती रहे। सोजती गेट के अंदर निवासी यशोदा (75 ) की भी कोरोना से मौत हो गई। ये मरणोपरांत पॉजिटिव आई।

स्वास्थ्य विभाग ने छिपाई मृतकों की जानकारी
वहीं सूत्रों के अनुसार मरने वालों का आंकड़ा गुरुवार को 4 से ज्यादा रहा। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार देर रात जारी सूची में एक भी नाम उजागर नहीं किया। पत्रिका ने अपने स्तर पर मृतकों की जानकारियां जुटाई। शहर में बढ़ते कोरोना को लेकर प्रशासन अब जानकारियां सावर्जनिक करने से बचने लगा है।

कोरोना मीटर
अस्पताल- एमडीएम, एम्स जोधपुर, एमजीएच, बोरानाडा कोविड सेंटर

कुल पॉजिटिव भर्ती-2783
पॉजिटिव से नेगेटिव-9019

डिस्चार्ज-9018
कुल मौतें-162



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gvmzYx
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment