151 दिन में जोधपुर में कोरोना 10 हजार पार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर. 22 मार्च की सुबह। हरेक मोबाइल पर एक ही था कि जोधपुर में शास्त्रीनगर निवासी पहला कोरोना संक्रमित मिला। जो तुर्की से लौटकर आया है। मानो पूरा शहर खौफ में आ गया। प्रथम रोगी के शास्त्रीनगर के रहवास के आसपास के रास्ते सील कर दिए गए। बाद में उसके अन्य परिजन संक्रमित आए। जो बाद में सब स्वस्थ होकर आज सकुशल है। लेकिन एक के बाद एक जोधपुर में कोरोना लोगों को संक्रमित करता गया। लॉक डाउन खुला तो संक्रमितों की संख्या बढ़ती गई। वहीं गुरुवार को जोधपुर में कोरोना ने अपनी प्रकृति मुताबिक 10 हजार जनों को संक्रमित कर दिया है। ये आंकड़ा जोधपुर में 151 दिन में पूरा हुआ है।

शुरुआत में 2 हजार हुए 81 दिन, फिर एक माह और अब 15 दिन के भीतर आने लगे
शुरुआत में कोरोना को 2 हजार होने में 81 दिन लगे और फिर 4 हजार होने में 33 दिन का समय लगा। उसके बाद 12, 13 और 11 दिन में दो-दो हजार लोग संक्रमित होने लग गए। जबकि कोरोना ने जोधपुर में गति भी जुलाई माह के द्वितीय सप्ताह के बाद पकड़ी हैं।


मतलब औसतन हर रोज 66 जने संक्रमित हुए हैं

इन 151 दिनों की औसत निकाले तो कोरोना ने जोधपुर में 22 मार्च के बाद प्रतिदिन औसतन 66 जनों को बीमार किया है। हालांकि शुरुआत में 25 से 40 मरीजों का आना भी नई बात होती थी, लेकिन बाद में सौ मरीज, दो सौ और अब तीन सौ मरीज भी आए। हालांकि ज्यादातर कोरोना संक्रमित जोधपुर में ठीक भी हुए, जो सुखद संकेत हैं।

जोधपुर में गुरुवार को 250 से ज्यादा संक्रमित और 5 की मौत

कोरोना के जोधपुर में गुरुवार को 250 से ज्यादा नए मामले सामने आए, लेकिन चिकित्सा विभाग की जारी सूची में 264 पेश किए गए। हालांकि 264 में संक्रमित बीते बुधवार के 132 साथ जोड़े गए हैं। जबकि गुरुवार को सवा सौ संक्रमित और छिपा लिए गए हैं। जिन्हें अब शुक्रवार की लिस्ट में शामिल किया जाएगा। इस हिसाब से गुरुवार को सही 250 से ज्यादा रोगी संक्रमित हैं। वहीं 74 संक्रमितों को गुरुवार को डिस्चार्ज किया गया हैं। इनमें 15 अस्पताल और 59 होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज हुए हैं।

पांच की कोरोना से मौत
प्रतापनगर निवासी सूफिया ( 65), वीर तेजा निवासी मणिशंकर ( 71), राजीव गांधी कॉलोनी चांदणा भाकर इकबालुद्दीन (70 ), कोट के पास पीपाड़ सिटी गणपतलाल ( 70) और गांधी स्ट्रीट निवासी श्याम चौहान (63 ) की मौत हुई है। इन मरीजों में मणिशंकर व इकबालुद्दीन की ऊपर से गिरने के बाद चोटिल होने से मौत हुई। जो घायल होने के बाद पॉजिटिव पाए गए। शेष को अन्य बीमारियां बताई गई हैं। प्रशासन ने एक छठी मौत जलजोग निवासी की बताई है, जो मौत बुधवार को हुई, जो पत्रिका ने गुरुवार के अंक में जोड़ ली हैं।

स्टेट के आंकड़े से फिर किया गुमराह

स्टेट के आंकड़े में जोधपुर में 139 ही संक्रमित बताए गए और लोकल रिपोर्ट में 264, जबकि इस स्टेट रिपोर्ट में अभी तक के मृतकों की संख्या भी 87 बताई जा रही हैं, अब तक 139 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। डिस्चार्ज 7664 बता रहे हैं और लोकल रिपोर्ट में 7767 हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3l5F4GL
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment