13 करोड़ से सुधरेगी मंडोर की सूरत, बनेगा भव्य प्रवेशद्वार, लगेगा मनमोहक साउंड-लाइटिंग शो

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर के ऐतिहासिक मंडोर उद्यान की काया सुधारने पर सरकार 13 करोड़ का बजट खर्च कर रही है। देशी-विदेशी पर्यटकों को रिझाने के लिए उद्यान का भव्य प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। इसके साथ ही मनमोहक साउंड-लाइटिंग शो भी उद्यान में चलाया जाएगा। जिसमें जोधपुर सहित राजस्थान के इतिहास से जुड़ी कहानियां साउंड-लाइटिंग के साथ चलाई जाएगी। विदेशी पर्यटकों के लिए अंग्रेजी भाषा में भी यहां राजस्थान के इतिहास से जुड़े शो चलाए जाएंगे। इसके साथ ही उद्यान को हरा-भरा करने के लिए पेड़-पौधे लगाने सहित कई निर्माण कार्य करवाएं जाएंगे। जिससे की उद्यान में पर्यटकों की आवक बढ़े।

सेहत को संवारने के लिए बनेगा वॉकिंग ट्रेक
सुबह-शाम उद्यान में घूमने आने वाले लोगों के लिए यहां साइकिल ट्रेक तथा वॉर्किंग ट्रेक विकसित किया जाएगा। इसके साथ यहां ओपन जिम भी विकसित की जाएगी। जिससे क्षेत्रवासी तथा यहां आने वाले लोग अपनी सेहत सुधार सके।

साउंड-लाइटिंग शो पर खर्च होंगे 382 लाख
उद्यान में देश-विदेशी पर्यटकों के लिए साउंड-लाइटिंग शो बनाया जाएगा। जिसमें हिन्दी-अंग्रेजी भाषा में शो चलेगा। जिसमें राजस्थान के इतिहास से जुड़ी कहानियां चलेगी। उद्यान में दर्शकों के बैठने के लिए व्यवस्था भी होगी। साउंड-लाइटिंग शो पर 382 लाख रुपए खर्च होंगे।

यह होंगे प्रमुख निर्माण कार्य
- पार्किंग स्थल विकसित किया जा रहा है।
- साइकिल ट्रेक बनाया जाएगा।
- वॉकिंग ट्रेक बनाया जाएगा।
- नर्सरी विकसित की जाएगी।
- बच्चों के खेलने के लिए अलग से पार्क बनेगा।
- फास्ट फूड जोन विकसित होगा।
- ओपन जिम विकसित होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3k90G4l
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment