संक्रमण की दर खतरनाक, अब फिर आए 12.53 फीसदी पॉजिटिव

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. सूर्यनगरी में कोरोना रफ्तार पकड़े हुए हैं। शहर में शुक्रवार को प्रशासन ने कोरोना के 317 नए संक्रमित बताए और इनमें 139 गत गुरुवार के जोड़ बताए गए हैं। जबकि दो दिन के मिलाकर चिकित्सा प्रशासन ने 317 संक्रमित बताए और 4 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। जबकि जोधपुर में वास्तविकता में शुक्रवार को सही आंकड़ा 235 से ज्यादा का रहा। महात्मा गांधी अस्पताल में रावों की बगेची चांदणा भाकर निवासी नारायण राम (45 ), सुभाष नगर निवासी पूरणमल (63 ), फलोदी निवासी मोहनलाल ( 81) और बिलाड़ा निवासी बख्ताराम (69) की कोरोना से मौत हो गई। इन्हें भी केवल कोरोना न बताकर अन्य बीमारियां भी बताई गई हैं।

2529 सैंपल की जांच में 12.53 फीसदी संक्रमित पाए गए। इनमें 104 फिमेल और 213 मेल सम्मिलित हैं। 222 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल से 43, एम्स से 95 और होम आइसोलेशन से 84 मरीज डिस्चार्ज किए गए। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज ने 28, एम्स से 25 और 264 डीएमआरसी से संक्रमित बताए गए। जबकि बीते गुरुवार को डीएमआरसी से पॉजिटिव आए करीब सवा रोगियों को सम्मिलित नहीं किया गया। करीब 139 संक्रमितों के नाम शुक्रवार की सूची में जोड़े गए।

60 संक्रमितों को कम जोड़ा
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार की सूची में 60 संक्रमितों को कम जोड़ा है। जानकारी अनुसार ये चिकित्सा प्रशासन की तैयार मीडिया लिस्ट के बाद इन संक्रमितों के नाम आए थे। जिन्हें अब शनिवार की सूची में जोड़ा जाएगा।

कोरोना मीटर

अस्पताल- एमडीएम, एम्स जोधपुर, एमजीएच, बोरानाडा कोविड सेंटर

कुल पॉजिटिव भर्ती-2270 से ज्यादा

पॉजिटिव से नेगेटिव-7990

डिस्चार्ज-7989

कुल मौतें-143



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Qd9lFp
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment