जोधपुर. पाकिस्तान से विस्थापित होकर करीब आठ साल पहले जोधपुर आए एक भील परिवार के 11 सदस्य रविवार सुबह यहां से करीब १५० किलोमीटर दूर देचू के लोड़ता हरिदासोत गांव में मृत मिलने की घटना से सनसनी फैल गई। मृतकों में परिवार के मुखिया पति-पत्नी, तीन पुत्रियां, एक पुत्र, दो पौत्र, एक पौत्री, एक नवासा व ए नवासी शामिल हैं।
खेत की निगरानी के लिए निकला परिवार का एक सदस्य जिंदा बच गया। उसने अपने व दो बहनों के ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की रिपोर्ट दी है। घटना की खबर लगते ही जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल बारहठ व एएसपी सुनील के. पंवार मौके पर पहुंच गए। बारहठ का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन माना जा रहा है कि सभी ने पारिवारिक कलह के चलते सामूहिक आत्महत्या की है। मौके पर पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। एफएसएल व पुलिस की टीमें जांच में जुटी है। सभी शवों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम के लिए शव जोधपुर लाए जा रहे हैं।
प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस को अंदेशा है कि पाक से नर्सिंग कोर्स करने वाली मुखिया की पुत्री ने खाने में नींद की गोलियां खिलाने के बाद सभी को चूहे मारने में प्रयुक्त होने वाली दवा के इंजेक्शन लगाए और फिर खुद के पांव में जहरीला इंजेक्शन लगाकर जान दी है।
पुलिस के अनुसार मूलत: पाकिस्तान हाल लोड़ता अचलावतान गांव निवासी बुद्धाराम (75) पुत्र पूनाराम, पत्नी अंतरादेवी (70), पुत्र रवि, पुत्री लक्ष्मी, प्रिय व सुमन, पौत्र दयाल व दानिश, पोत्री दीया, नवासा तैन व नवासी मुकदश के शव खेत पर बने कच्चे कमरे में मिले। पास में चूहे मारने में प्रयुक्त होने वाली दवा रॉकेट की शीशीयां, अनेक इंजेक्शन व सीरिंज भी पड़े थे। खेत की रखवाली के लिए निकला बुद्धाराम का पुत्र केवलराम सुबह खेत से कमरे में परिवार के ग्यारह सदस्यों के शव देख चौंक गया। उसके चिल्लाने पर कुछ दूरी से ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
ससुराल पक्ष पर आरोप
पुलिस का कहना है कि मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है जो संभवत: मृतका प्रिया के हाथ का लिखा हो सकता है। बुद्धाराम के बेटों केवलराम व रवि की शादी मंडोर थानान्तर्गत आंगणवा गांव में हुई है। पारिवारिक कलह के चलते बहुएं ससुराल नहीं आ रही थी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल बारहठ का कहना है कि मृतकों के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है। सभी की मृत्यु विषाक्त से होने का अंदेशा है। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। केवलाराम का कहना है कि ससुराल वाले धमकियां दे रहे थे।
मृतकों की सूची
लक्ष्मी पुत्री बुद्धाराम (40), बुद्धाराम पुत्र पूनाराम (75),अंतरा देवी पत्नी बुद्धाराम (70), रवि पुत्र बुद्धाराम (35), प्रिया पुत्री बुद्धाराम (25), सुमन पुत्री बुद्धाराम (22), दयाल पुत्र केवलराम (11), दानिश पुत्र केवलराम (10), दीया पुत्री केवलाराम (05) मुकदस पुत्री सुरजाराम (17), तैन पुत्र सुरजाराम (12)
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2DSwl9t
0 comments:
Post a Comment