जोधपुर।
जोधपुर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन (जेआइए) व रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर गरिमा के संयुक्त तत्वावधान में मानसून के दौरान विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में सघन पौधरोपण अभियान के तहत गुरुवार को हैवी इण्डस्ट्रियल एरिया स्थित जैन मेटल के सामने पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जेआइए अध्यक्ष अशोक बाहेती ने बताया कि इस्कॉन सर्जिकल लि के निदेशक एनके जैन द्वारा 100 पौधें और रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर गरिमा द्वारा 100 पौधें और ट्री-गार्ड लगाए गए। पौधों का संरक्षण भी इस्कॉन सर्जिकल लि द्वारा ही किया जाएगा।जेआइए सचिव अमित मेहता ने अभियान को सफ ल बनाने में सहयोग करने के लिए एनके जैन और रोटरी क्लब की अध्यक्ष निमिषा भंडारी, क्लब सचिव कृपल धारीवाल, पूर्णिमा राठी, सोनल गोठी, मिली तातेर व समस्त उद्यमियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम ओझा, पूर्व राजसिको अध्यक्ष सुनिल परिहार, जिला उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक एसएल पालीवाल, रीको जोधपुुर के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक संजय झा, रीको बोरानाड़ा क्षेत्रीय प्रबंधक कुलदीप दाधीच, जेआइए पूर्व अध्यक्ष किशनलाल गर्ग, एसएन भार्गव, जोधपुर हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. भरत दिनेश, मरुधरा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष भंवरलाल चोपड़ा, जोधपुर प्रदूषण निवारण ट्रस्ट के ट्रस्टी मनोहर लाल खत्री सहित जेआइए सदस्य व उद्यमी उपस्थित थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jFe5RJ
0 comments:
Post a Comment