HANDICRAFT---कोरोना काल में भी नहीं थमे, अब फेयर के लिए है तैयार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

जोधपुर का हैण्डीक्राफ्ट उद्योग कोरोना काल में भी नहीं थका है। उद्योग की गति धीमी जरुर हुई है, लेकिन रुकी नहीं है। यहां के हैण्डीक्राफ्ट निर्यातकों को विदेशी बायरों से नए ऑडर्र मिलना शुरू हो गए है । निर्यातक अब देश के पहले ऑनलाइन वर्चुअल हैण्डीक्राफ्ट फेयर के भाग लेने लिए तैयार है। यह फेयर वरिष्ठ व युवा निर्यातकों के लिए पहला अनुभव होगा।

--

फेयर कल से, प्रदेश के 400 निर्यातक लेंगे भाग

एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फोर हैण्डीक्राफ्ट (इपीसीएच) की ओर से 13 से 18 जुलाई तक वर्चुअल हैण्डीक्राफ्ट फेयर आयोजित किया जाएगा। फेयर में प्रदेश के करीब 400 से अधिक निर्यातक भाग लेंगे। जोधपुर के अधिकांश युवा निर्यातक व नए एंटरप्रेन्योर्स इस फेयर भाग ले रहे है । फेयर का समय सुबह 11 से रात 9 बजे तक रहेगा ।

--

इस युवा ने लॉकडाउन में 5 से अधिक देशों में किया निर्यात

शहर के युवा भी हैण्डीक्राफ्ट निर्यात क्षेत्र में उभर रहे है। इनमें एक है अनूप गर्ग, जिन्होंने करीब 4 साल पहले ही बिजनेस शुरू किया है। अनूप ने इंजीनियरिंग व एमबीए के बाद विदेश में पढ़ाई के दौरान विदेशी लोगों में भारतीय परम्परागत हैण्डीक्राफ्ट के प्रति ललक देखकर हैण्डीक्राफ्ट बिजनेस में कदम रखने की सोची। जोधपुर आकर पिता के बिजनेस से नहीं जुडकऱ स्वयं का हैण्डीक्राफ्ट बिजनेस करनिग क्राफ्ट्स नाम से शुरू किया। इन्होंने अपनी टीम में अधिकांश युवाओं को ही शामिल किया है। लॉकडाउन में भी इन्होंने जर्मनी, पोलेण्ड, दुबई, मलेशिया, सिंगापुर आदि देशो में अपने प्रोडक्ट निर्यात कर अच्छा लाभ कमाया। अनूप ने बताया कि सोशल, डिजीटल व ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से हमारे बिजनेस को नया प्लेटफॉर्म मिला। वर्तमान में ऑनलाइन फेयर के लिए पूरी तैयारी की है, और आकर्षक डिजाइन के नए प्रोडक्ट तैयार किए है। फेयर में मेरे जैसे सैंकड़ों युवा निर्यातकों को अपनी कला का प्रदर्शन का मौका मिलेगा।

-----

पहले वर्चुअल फेयर को लेकर निर्यातक उत्साहित है क्योंकि यह निर्यातको के लिए पहला वर्चुअल अनुभव होगा । कुछ के मन में अपने नए प्रोडक्शन रेंज की फ ोटो की कोपी न हो इसे लेकर भी भय है । उम्मीद है यहां के निर्यातकों को इस कठिन परिस्थिति में अच्छे ऑर्डर मिलेंगे ।

डॉ भरत दिनेश, अध्यक्ष

जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन

--

इपीसीएच की ओर से ऑनलाइन प्लेटफ ॉर्म के जरिए देश के हजारों एक्सपोर्टर्स अपने प्रोडक्ट का दमखम दिखाएंगे। इपीसीएच की यह सराहनीय पहल है। कोरोना की मार झेल रहे निर्यातकों को फेयर से नए ऑर्डर के रूप में गति मिलने की उम्मीद है।

राधेश्याम रंगा, वरिष्ठ निर्यातक



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Cq0Umj
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment