HANDICRAFT FAIR--हैण्डीक्राफ्ट फेयर समाप्त

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फोर हैण्डीक्राफ्ट्स (इपीसीएच) की ओर से 49वां व देश के पहले वर्चुअल ऑनलाइन हैण्डीक्राफ्ट फेयर का समापन रविवार को हुआ। फेयर में वर्चुअल प्लेटफ ॉर्म पर अपने डिस्प्ले स्टेण्ड को आकर्षक ढंग से सजाने वाले जोधपुर के चार निर्यातकों को अजय शंकर मेमोरियल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इपीसीएच के महानिदेशक राकेशकुमार ने बताया कि फर्नीचर कैटेगरी में भवल एक्सपोट्र्स के लवित छाजेड को सिल्वर व मेपल आर्ट एण्ड क्राफ्ट के मितेश मेहता व लक्षित बालड़ को संयुक्त रूप से ब्रॉंज अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। लेम्प एण्ड लाइटिंग एसेसरीज कैटेगरी में बसंत के गौरव जैन को गोल्ड अवॉर्ड तथा बाथरुम एसेसरीज कैटेगरी में स्टोनलाइन एंटरप्राइज को सिल्वर अवॉर्ड दिया गया। इपीसीएच के चेयरमैन रवि के पासी ने बताया कि यह अवॉर्ड पूर्व हस्तशिल्प विकास आयुक्त अजय शंकर की स्मृति में शुरु किया गया था।

-

आज सुबह 11 बजे तक चलेगा

इपीसीएच के महानिदेशक राकेश कुमार ने बताया कि फेयर की अवधि को एक दिन बढ़ाते हुए 19 जुलाई को समाप्त किया गया है, लेकिन फेयर सोमवार को सुबह 11 बजे तक खुला रहेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39iZsyE
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment