COVID----रेलकर्मियों के लिए डिजिटल रिकॉर्ड रखने वाला कोविड शिविर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

रेलवे विभाग की ओर से रेलकर्मियों के लिए मंगलवार को मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय प्रांगण में प्रथम सम्पर्क रहित व डिजिटल कोविड विशिष्ट स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया । जोधपुर मण्डल के प्रवक्ता गोपाल शर्मा के अनुसार मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत के निर्देशानुसार 50 से 54 वर्ष के आयुवर्ग के रेलकर्मियों के लिए शिविर आयोजित किया गया। कर्मचारियों के साथ सम्पर्क रहित तथा डिजिटल रिकॉर्ड रखने वाला यह पहला शिविर था। शिविर में कर्मचारियों ने मेडिकल टीम के निर्देशन में ब्लड प्रेशर, थर्मल स्क्रीनिंग तथा पल्स ऑक्सीमीटर द्वारा स्वयं की जांच की तथा मापदंडों को डिजिटल रूप से इन्द्राज किया गया। इस रिकार्ड को बिना पेन व कागज के सीधा डिजिटल रूप से संग्रहित किया गया। शिविर में रेलवे अस्पताल के डॉ मयंक यादव व उनकी टीम ने सेवाएं दी। शिविर में 52 रेलकर्मियों ने जांच कराई ।

-----------------

व्यापारियों, मुनीमों व मजदूरों ने कराई कोविड जांच

मंडोर मंडी खाद्य पदार्थ व्यापार संघ की ओर से जिला प्रशासन जिला सीएमएचओ व मंडी प्रशासन के सहयोग से मंगलवार को मंडोर कृषि उपज मंडी स्थित व्यापार संघ कार्यालय के बाहर कोविड-19 की जांच के लिए केम्प लगाया गया। संघ सचिव धर्मेन्द्र भण्डारी ने बताया कि केम्प में मंडी के व्यापारियों, मुनीमों, मजदूरों व आसपास के लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। संघ की ओर से जिला प्रशासन व सीएमएचओ बलवंत मंडा व उनकी टीम का हार्दिक आभार प्रकट किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39zxZJ3
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment