जोधपुर.
जिले के बिलाड़ा थानान्तर्गत जैतीवास गांव में आपसी अनबन के चलते दम्पती व मासूम पुत्र की हत्या के आरोपी को अदालत ने गुरुवार को रिमाण्ड पर भेज दिया। उससे वारदात में प्रयुक्त कसी बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार प्रकरण में गिरफ्तार जैतीवास गांव निवासी मोतीराम पुत्र प्रेमप्रकाश सरगरा को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के रिमाण्ड पर भेजने के आदेश दिए गए। उसे शनिवार को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा। इस बीच पुलिस ने उसकी निशानदेही से इजारे पर लिए गए खेत में छुपाई कसी बरामद की गई। जो खेती करने में प्रयुक्त ली जाती है।
वारदात के लिए आरोपी मोतीराम सोमवार देर रात अपने खेत से यह कसी लेकर आया था और मूलत: जैतारण में बिखरड़ाई हाल जैतीवास निवासी श्रमिक जवरीलाल चौकीदार, उसकी पत्नी तोलादेवी व पुत्र विक्रम की हत्या कर दी थी। उसने पुत्र घनश्याम व सोना पर भी वार किए थे। जिससे दोनों घायल हो गए थे। पुलिस ने बुधवार को वारदात का खुलासा कर मोतीराम को गिरफ्तार किया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NMnl7E
0 comments:
Post a Comment