जोधपुर. भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक पर्व रक्षा बंधन 3 अगस्त को मनाया जाएगा। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आकर्षक राखियों की स्टॉले सज चुकी है। गुरुवार से राखियों की खरीदारी भी तेज हो गई। रक्षाबंधन के दिन इस बार भद्रा सुबह 9.29 बजे तक रहेगी। अत: सुबह 9.29 बजे के बाद बहनें पूरे दिन स्नेह की डोर से भाइयों की कलाइयां सजा सकेगी। इस बार श्रावणी पूर्णिमा के साथ सोमवार का योग भी है । पूर्णिमा तिथि की अवधि 21 घंटे 28 मिनट रहेगी। पूर्णिमा का आरंभ उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में होगा यह नक्षत्र सुबह 7.20 तक रहेगा । इसके बाद श्रवण नक्षत्र आरंभ होगा । रक्षाबंधन के दिन गायत्री जयंती और संस्कृत दिवस भी मनाया जाएगा।
शुक्ल यजुर्वेदयों के लिए खास
श्रवण पूर्णिमा का दिन शुक्ल यजुर्वेदियो के लिए खास रहेगा। यजुर्वेदीय ब्राह्मणों की ओर से श्रावणी उपाकर्म पर्व भी मनाया जाएगा। संबंधित वेद शाखा, रक्षा सूत्र निर्माण व यज्ञोपवीत शोधन व पूजन कर नूतन यज्ञोपवीत धारण करते है। उपाकर्म विशेष तौर पर श्रवण नक्षत्र में किया जाता है ।सूर्य शनि का समसप्तक योगज्योतिष शास्त्र में पंचांग की गणना के आधार पर ग्रह गोचर के मान से देखें तो 1991 के बाद 2020 में शनि वर्ष की गणना से इस बार सूर्य शनि का सम सप्तक योग भी बनता है। इस दिन गायत्री जयंती और संस्कृत दिवस भी मनाया जाएगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33aha6j
0 comments:
Post a Comment