जोधपुर. निकटवर्ती थबूकड़ा गांव के जीएलआर तक आखिरकार करीब एक वर्ष बाद पेयजल पहुंचना शुरू हुआ। जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली क्योंकि उन्हें अब पेयजल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
ज्ञात रहे कि निकटवर्ती थबूकड़ा गांव के जीएलआर तक जाने वाली पेयजल पाइप लाइन में कई लोगों ने अवैध रूप से कनेक्शन कर लिए थे। जिसके चलते जीएलआर तक पिछले करीब एक वर्ष से पानी नहीं पहुंच पा रहा था। कई ग्रामीण रुपए खर्च कर टैंकरों के जरिए पेयजल आपूर्ति लेने को मजबूर थे तो कईयों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्या को लेकर राजस्थान पत्रिका ने तीन फरवरी के अंक में 'जीएलआर बना दिया, नहीं पहुंचा पानीÓ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद जलदाय विभाग हरकत में आया तथा जेईएन प्रभाकर वैष्णव के नेतृत्व में टीम पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंची तथा गत 32 अवैध कनेक्शन काटने की कार्रवाई की थी। जिसके चलते जीएलआर तक पानी पहुंचना शुरू हो गया। करीब एक वर्ष बाद पानी पहुंचने से ग्रामीणों ने भी खुशी जाहिर की।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3j4IzfB
0 comments:
Post a Comment