गहलोत पर ईडी कार्रवाई के बाद बोले कांग्रेस नेता - बदले की राजनीति का अंत बुरा है

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
सीबीआई, इनकम टैक्स के बाद अब ईडी की कार्रवाई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नजदीकियों को निशाना बनाना भाजपा की केन्द्र सरकार को भारी पड़ेगा। यह कहना है जोधपुर के कांग्रेस नेताओं का। बुधवार को सीएम गहलोत के बड़े भाई के फार्म हाउस व पावटा स्थित दुकान पर जो कार्रवाई की गई। इसके बाद से सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं ने इसे सत्य व अहंकार की लड़ाई बताया और प्रदेश में सत्य की जीत के दावे भी किए हैं।
गहलोत शुरू से ही केन्द्र की भाजपा सरकार पर सेंट्रल एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते रहे हैं। बुधवार को जो कार्रवाई हुई वह फर्टिलाइजर स्कैम के रूप में हुई। 2017 में इस संबंध में प्रकरण दर्ज किया गया था। यूरिया की ब्लैक मार्केटिंग के आरोप लगे थे। जिप पर आरोप लगे वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बड़े अग्रसेन गहलोत थे। तब केन्द्र व राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार थी। तब भी उनके बड़े भाई की ओर से इस प्रकार के घोटाले से पूरी तरह इनकार किया था। अब एकाएक प्रदेश में सियासी घटनाक्रम के बीच इस छापेमार कार्रवाई को सीधा वर्तमान सियासी संकट से जोड़ कर देखा जा रहा है।

क्या कहते हैं कांग्रेस नेता
पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अजय त्रिवेदी का कहना है कि बहुमत हासिल करने में जब भाजपा सफल नहीं हो रही है तो झल्ला कर इस प्रकार रेड डाल रहे हैं। लोकतंत्र में यह काला दिन है। इस कार्रवाई में भी दूध का दूध और पानी का पानी सामने आएगा।

राजस्थान संगीत नाट्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष रमेश बोराणा का कहना है कि बदले की राजनीति के तहत यह छापेमारी हो रही है। राजनीतिक मूल्यों ेका पतन हो रहा है। इस प्रकार की कार्रवाई का कोई असर नहीं होगा। सीएम गहलोत सत्य के साथ खड़े हैं।

ये बहुत तुच्छ हरकत है। इससे पहले जयपुर में छापे पड़े थे। ये सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग है। ऐसे घिनौने कार्य पहले कोई सरकारें नहीं करती थी।
सईद अंसारी, जिलाध्यक्ष, शहर जिला कांग्रेस कमेटी

सोलंकी को याद आई आपबीती
पूर्व जेडीए चेयरमैन राजेन्द्र सोलंकी ने कहा कि पूरे देश में भाजपा ऐसे ही काम करती है। जहां सरकार नहीं बनती वह ऐसे छापेमारी करवाती है। सोलंकी ने कहा कि जब पिछली बार भाजपा की सरकार थी तो मेरे खुद के साथ क्या हुआ यह आप लोग जानते हैं। झूठे आरोप लगाकर जेल भेज दिया गया। यह तो भाजपा की पुरानी आदत में शामिल है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32GEiJq
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment