अगर आपने दी थी लिपिक भर्ती परीक्षा तो यह खबर आपके लिए है...

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा लिपिक ग्रेड द्वितीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2018 में चयनित 354 अभ्यर्थियों का पदस्थापन के लिए वरीयता क्रमांक के अनुसार दस्तावेज सत्यापन व परामर्श शिविर 6 से 12 जुलाई तक रखा गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा जोधपुर डॉ. भल्लूराम खीचड़ ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों का पदस्थापन के लिए सुबह 10.30 बजे से दस्तावेज सत्यापन एवं 11.30 बजे से परामर्श शिविर का आयोजन रामस्वरूप गणेशी देवी चिलका राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, शास्त्रीनगर, सेक्टर ए में किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थी अपने मूल फोटो पहचान पत्र एवं योग्यता (शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक) संबंधी प्रमाण पत्रों में आयु एवं आरक्षण संबंधी समस्त दस्तावेजों की प्रतियां लेकर उपस्थित होवे।
वरियता क्रमांक 1 से 50 का परामर्श शिविर 6 जुलाई, 51 से 100 का 7 को, 101 से 150 का 8 को, 151 से 200 का 9 जुलाई, 201 से 250 का 10 जुलाई, 251 से 300 तक के लिए 11 जुलाई और 301 से 354 तक के लिए 12 जुलाई को शिविर होगा। इन सभी को अपने आधार कार्ड, फोटो, पहचान पत्र के साथ कोविड-१९ से बचाव के लिए आवश्यक संसाधन जुटाकर तय तारीख व समय पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2C7hW8C
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment