दो हिस्सों में बरामद ब्लैक बक का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जिले के लूणी थानाक्षेत्र के दूदिया-भाचरणा की सरहद में डेडी नाडी के पास शनिवार देर रात एक काले हरिण शिकार प्रकरण में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आरोपियों से दो हिस्सों में बरामद हरिण का तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड की ओर से पोस्टमार्टम किया गया। काले हरिण शिकार के मामले में ग्रामीणों के सहयोग से देर रात्रि वन विभाग ने दो नामजद आरोपी ओमाराम मेघवाल पुत्र सूजाराम व सुखाराम वाल्मिकी पुत्र सूजाराम निवासी दूदिया-भाचरणा को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वन विभाग वन्य जीव प्रभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी अशोकाराम पंवार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों का कोरोना टेस्ट करवाया गया है । अब आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपियों से दो हिस्सों में बरामद काले हरिण का जोधपुर रातानाडा स्थित राजकीय पशु अस्पताल में तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड के सदस्य डॉक्टर विपिन गुप्ता, लूणी के डॉक्टर रामकुमार, माचिया जैविक उद्यान के अस्थाई डॉक्टर ज्ञानप्रकाश पोस्टमार्टम किया गया। शिकार की घटना के बाद से नाराज वन्यजीव प्रेमी और बिश्नोई टाईगर्स वन्य एवं पर्यावरण संस्था बिश्नोई टाईगर फोर्स प्रदेशाध्यक्ष रामपाल भवाद, बिश्नोई युवा संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सुनिल गोदारा, बीटीएफ जिला उपाध्यक्ष हिम्मताराम भादू, बिश्नोई बिश्नोई महासभा सदस्य ओमप्रकाश बिश्नोई, श्याम गोदारा, भंवरलाल जांगू आदि विश्नोई समाज के लोग पोस्टमार्टम के दौरान मौजूद रहे । बीटीएफ प्रदेश अध्यक्ष रामपाल भवाद ने शिकार प्रकरण में बरामद काले हरिण का धड़ और सुरक्षित मुख की बरामदगी होना वन्यजीव ट्राफियां तैयार करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का नेटवर्क का संदेह व्यक्त किया है। पूरे प्रकरण में इस दिशा से भी जांच होनी चाहिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38Ogt3n
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment