जोधपुर. पाबुपुरा यूपीएचसी द्वारा किए जा रहे सैंपलिंग कार्य का रविवार को उपनिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ सुनील कुमारसिंह बिष्ट ने जायजा लिया। डॉं बिस्ट ने विजय कॉलोनी में आयोजित कोरोना जांच शिविर में पहुंचकर वहां हो रहे सैपल कार्य को देखा व चिकित्सकों व आए हुए लोगों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक सैंपलिग का कार्य किया जाए ताकि जो भी पॉजिटिव केस हो वह सामने आ सके और समय पर उनका उपचार हो सके।
डॉं बिस्ट ने सैंपलिंग टीम का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शहर में सैंपलिंग का अच्छा कार्य हो रहा है।
इधर बीजेएस के महाराणा प्रताप पार्क में कोरोना जांच शिविर बीजेएस अस्पताल द्वारा आयोजित किया गया। डॉक्टर हिम्मतसिंह शेखावत ने बताया कि अस्पताल द्वारा अब तक इस क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जांच शिवरि आयोजित कर 24०० के करीब सैंपल लिए जा चुके है। उन्होंने बताया कि लगातार शिविर आयोजित कर सैंपल कार्य किया जा रहा है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eqsmNY
0 comments:
Post a Comment