इस बार घरों में ही तस्मै श्री गुरुवै नम:

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. सनातन धर्म संस्कृति व साधक जीवन का मुख्य पर्व गुरु पूर्णिमा 5 जुलाई को सादगी से घरों में ही मनाया जाएगा। अखिल भारतीय सैन भक्ति पीठ के प्रमुख संत सैनाचार्य अचलानंदगिरि ने सभी साधकों और अनुयायियों से घरों में ही रहकर गुरुपूजन करने तथा गुरु दक्षिणा के रूप में नशामुक्ति का संकल्प और पर्यावरण संरक्षण के लिए कम से कम दो पेड़ लगाने को कहा है। तखत सागर की पहाडिय़ों में स्थित संतों की तपोभूमि सिद्धनाथ दादा दरबार में भी किसी भी तरह का धार्मिक अनुष्ठान नहीं होंगे। महंत मुनेश्वर गिरि ने बताया कि केवल पुजारी गुरुजनों की समाधियों का अभिषेक करेंगे। अचलनाथ मंदिर में प्रशासन के दिशा निर्देशों की पालना की जाएगी। चांदपोल बड़ा रामद्वारा के संत हरिराम ने भी अनुयायियों से घरों में रहकर पाठ करने की अपील की गई है। न्यू चांदपोल रोड स्थित संत अजनेश्वर आश्रम में इस बार गुरु पूर्णिमा महोत्सव नहीं मनाया जाएगा। आश्रम के प्रवेश द्वार बंद रहेंगे। आश्रम प्रमुख संत शांतेश्वर ने आश्रम से जुड़े सभी भक्तों से आग्रह कर घर पर ही एक घंटे गुरु मंत्र का जाप करने तथा कानून की पालना करने का निवेदन किया है। सूरसागर बड़ा रामद्वारा में गुरु समाधियों का पूजन होगा। फतेहसागर ओटे के सामने स्थित कबीर आश्रम में गुरुपूर्णिमा पर्व सादगी के साथ सरकार की गाइडलाइन पालना करते हुए श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। प्रभु प्रेमी संघ की ओर से गुरुदेव स्वामी अवधेशानंद के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण के कारण 5 जुलाई को धार्मिक अनुष्ठान व गुरु पादूकापूजन के कार्यक्रम घरों में ही किए जाएंगे। गायत्री शक्तिपीठ की ओर से शनिवार को सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक गायत्री मंत्र जाप किया जाएगा । मंङोर रेलवे स्टेशन के सामने पहाड़ी पर स्थित प्रकाश आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव नहीं मनाया जाएगा । आश्रम के अध्यक्ष स्वामी रामेश्वरानन्द पुरी जी ने बताया की रविवार को आश्रम में समाधि गुरु पूजन होगा। भक्तों से घरों में रहकर श्रद्धाभाव अर्पित करने की अपील की गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NRHeu5
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment