एक ऐसी सड़क जहां हर रोज कोई न कोई गिरकर पहुंच रहा अस्पताल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. निकट के बनाड जाटों की ढाणी से जालेली फोजदार की तरफ जाने वाला करीब ८ किलोमीटर का क्षतिग्रस्त मार्ग वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। आलम यह है कि इस मार्ग पर कई वाहन चालक नीचे गिर चोटिल हो चुके है लेकिन कई बार मांग करने के बाद भी इस मार्ग की दशा सुधारने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। जिसका नुकसान इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को उठाना पड़ रहा है।

रास्ते में आती है कई ढाणियां
इस मार्ग पर कई ढाणियों में ग्रामीण परिवार सहित बसे हुए है। खेत आदि जाने के लिए इस मार्ग का उपयोग करते है। मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहन चालकों को इधर से गुजरने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

गत कांग्रेस सरकार के समय डाली थी कंकरीट
गत कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान इस मार्ग पर कंकरीट डाली गई थी। आगे बरसात का समय है ऐसे में इस खस्ताहाल सड़क मार्ग से आने-जाने वालों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सड़क निर्माण को लेकर कई बार मांग उठाई लेकिन कुछ नहीं हुआ।
- राजेन्द्र छबरवाल, बनाड

सड़क सुधरे तो राहत मिले
पिछले करीब सात-आठ वर्षों से सड़क की हालत खस्ता है। ऐसे में आने-जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई जने तो गिरकर चोटिल तक हो चुके है। सड़क की दशा सुधरे तो राहत मिले।
- जालाराम धुधवाल, बनाड



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iRAASY
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment