जोधपुर. मारवाड़ में सावन की शुरुआत में मानसून ने अभिषेक किया। जोधपुर, जालोर, पाली, बाड़मेर, जैसलमेर और नागौर में मेघ बरसे। जोधपुर में बीते चौबीस घण्टे में करीब आधा इंच बरसात हो गई। शेरगढ़ में 56 मिलीमीटर पानी बरसा। जिले के अधिकांश ग्रामीण हिस्से मानसून बरखा में भीगे। बरसात का दौर बना रहने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार मानसून सक्रिय होने से अगले चार पांच दिनों तक बादल-बरसात का दौर बना रहेगा।
सूर्यनगरी में बीती रात से बरसात का सिलसिला शुरू हुआ। रात को 4.8 मिमी बारिश हुई। सुबह तापमान 25.8 डिग्री रहा। बादलों से आसमां घिरा हुआ था। कुछ समय बाद धूप निकली। हवा में 90 फीसदी से अधिक नमी होने के कारण उमस व्याप्त हो गई। शहरवासी गर्मी से परेशान होना शुरू हो गए। दोपहर में पारा 37.7 डिग्री पर पहुंचा। दोपहर बाद से मौसम के करवट लेना शुरू कर दिया। अपराह्न तीन बजे से शहर में काली घटाओं ने बरसात शुरू किया। रुक-रुक कर दो घंटे तक मध्यम बरसात हुई। शाम 5.30 बजे तक मौसम विभाग ने 6.5 मिमी बारिश मापी।
बरसात की तीव्रता अलग-अलग
पूरे शहर में मानसून की बरसात हुई लेकिन इसकी तीव्रता कई जगह अलग-अलग थी। एयरफोर्स व रातानाडा क्षेत्र की तुलना में पावटा, सोजती गेट व जालोरी गेट पर मेघ तेज बरस रहे थे। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में सामान्य बरसात हुई। मंडोर में भी बारिश तेज थी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2C6dZkC
0 comments:
Post a Comment