जोधपुर.
कोरोना संक्रमण के चलते ईद पर घरों में ही नमाज अदा की जाएगी। रक्षाबंधन पर भी कोरोना संक्रमण की गाइड लाइन की पालना होगी और पुलिस ड्रॉन की मदद से आकाशीय गश्त (एयर पेट्रोलिंग) की जाएगी। पुलिस कमिश्नर जोस मोहन की अध्यक्षता में शांति समिति की मंगलवार को आयोजित बैठक में यह निर्णय किया गया।
पुलिस के अनुसार ईद, रक्षाबंधन व ५ अगस्त को श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इन आयोजनों को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें कोरोना से बचाव के लिए सरकारी गाइड लाइन की पालना और पूरी तरह सोशल डिस्टेंसिंग रखने पर चर्चा की गई। साथ ही ईद पर नमाज घरों में ही अदा करने पर सहमति जताई गई। रात्रि कफ्र्यू की सख्ती से पालना कराई जाएगी। ईद व रक्षाबंधन पर भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में अधिक से अधिक ड्रॉन कैमरों से आकाशीय गश्त यानि एयर पेट्रोलिंग की जाएगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fa9qn2
0 comments:
Post a Comment