जोधपुर. मारवाड़ राजपूत सभा की ओर से शुक्रवार को जिला एवं तहसील स्तर पर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें उन्होंने आनंदपाल एनकाउंटर के प्रकरण में राजपूत व रावणा राजपूत के सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों को सीबीआई के अंदर झूठा मुकदमा दर्ज करवा कर फंसाने का आरोप का आरोप गत सरकार पर लगाया।
सभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा ने बताया कि आनंदपाल एनकाउंटर प्रकरण में राज्य सरकार व समाज के प्रतिनिधिमंडल में समझौता वार्ता हुई थी। जिसमें एक ही मांग की गई थी कि आनंदपाल एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराई जाए और उनके परिवार जनों को न्याय दिलाया जाए लेकिन तत्कालीन सरकार ने न्याय मांगने वाले समाज के प्रमुख लोगों पर ही झूठे मुकदमे लगा दिए। समझौता 17 तारीख को हुआ था। इसलिए शुक्रवार को तत्कालीन सरकार के विरोध में धोखा (धिक्कार) दिवस मना कर राज्यपाल के नाम इस मुकदमे को वापस लेने एवं निर्दोष समाज के सामाजिक संगठनों के प्रमुख लोगों को सीबीआई द्वारा दर्ज मुकदमें को वापस लेकर न्याय दिलाने की मांग की गई।
इस दौरान मारवाड़ राजपूत सभा के उपाध्यक्ष अर्जुनसिंह रूणकिया, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह केतु, भीमसिंह कड़वड , वीपीसिंह कूड़ , नवलसिंह छापला, करणसिंह लोहारकी, विक्रमसिंह खींची, देवीसिंह नांदिया सहित कई जने उपस्थित रहे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eBwfQf
0 comments:
Post a Comment