आरोपी के संक्रमित होने पर थाने के पूरे स्टाफ की सैम्पलिंग
- मथानिया थाने में कोरोना पॉजीटिव का मामला
जोधपुर.
पुलिस स्टेशन मथानिया में रिमाण्ड के दौरान एक आरोपी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद शुक्रवार को थाने के पूरे स्टाफ की कोविड-१९ जांच के लिए सैम्पलिंग कराई गई। फिलहाल रिपोर्ट नहीं मिली है।
थानाधिकारी डॉ गौतम डोटासरा के अनुसार भोपालगढ़ थानान्तर्गत देवातड़ा में जोरावों की ढाणी निवासी एक युवक गुरुवार को कोरोना संक्रमित पाया गया था। रजासनी गांव में नर्स के मकान में चोरी के आरोप में उसे रिमाण्ड पर लिया गया था। उसे महात्मा गांधी अस्पताल के बंदी वार्ड में भर्ती करवाकर सम्पूर्ण थाना परिसर में सेनेटाइजेशन कराया गया था। आरोपी के सम्पर्क वाले एक-एक एसआई व हेड कांस्टेबल सहित बारह पुलिसकर्मियों को क्वॉरंटीन कराया गया था। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शुक्रवार को थानाधिकारी सहित सभी अधिकारी व जवानों की कोविड-१९ जांच के लिए नमूने लिए गए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Oe5J4M
0 comments:
Post a Comment