जोधपुर.
केन्द्रीय कारागार के पास मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के बाहर अनुबंधित कार लावारिस हाल में छोड़ गायब होने वाले चालक का शव बुधवार को कायलाना झील में मिला। रातानाडा थाना पुलिस को अंदेशा है कि चालक ने आत्महत्या की है।
थानाधिकारी जुल्फिकार अली के अनुसार नागौर रोड पर देसूरिया बिश्नोइयान में गौड़ कॉलोनी निवासी दिनेश पुत्र जगदीश गौड़ गत सोमवार दोपहर गायब हो गया था। सीएमएचओ कार्यालय में अनुबंध पर लगी उसकी कार कार्यालय से कुछ दूरी पर लावारिस मिली थी। कार में दस हजार रुपए, परिचय पत्र व अन्य दस्तावेज रखे थे। मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया था। परिजनों ने रातानाडा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
इस बीच, बुधवार सुबह कायलाना में शव नजर आया। राजीव गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय तैराक की मदद से शव बाहर निकलवाया। शव रातानाडा थाना पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा।
परिजन थे आशंकित
चालक ने गायब होने से पहले व्हॉट्सएेप स्टेटस पर 'सॉरीÓ लिखा था। इसे देख किसी अनहोनी से आशंकित परिजन उसे तलाश रहे थे। पुलिस का कहना है कि चालक ने लोन पर कार ले रखी है। उसकी किस्तें बकाया हो गई थी। लेन-देन का विवाद भी होने की आशंका है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VzScbQ
0 comments:
Post a Comment