जोधपुर।
लॉकडाउन के चलते व्यापार-उद्योगों पर आए प्रतिकूल असर को कम करके अर्थव्यवस्था को फिर से रफ्तार से दौड़ाने की कवायद में जुटा बैंकिंग सेक्टर भी हर स्तर पर कारोबारियों की मदद के लिए कोशिश कर रहा है। इसी क्रम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में कॉर्पोरेशन बैंक और आंध्रा बैंक के विलय के बाद अब और विस्तृत हुई यूनियन बैंक की ओर से क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना की गई।
ग्राहकों को खुदरा ऋण जैसे गृह, वाहन, शिक्षा, व्यक्तिगत ऋण आदि उपलब्ध कराने के लिए केन्द्र पहले से ही कार्यरत है, इसे और आगे बढ़ाते हुए अब एमएसएमई लोन प्रदान करने की सुविधा में तेजी लाने के लिए यूनियन बैंक की ओर से शहर में ‘सरल केंद्र’ की शुरुआत की गई है। जिसका उद्घाटन बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख कमलसिंह रावत ने किया। ‘सरल’ प्रमुख हंसमुख सहारिया, यूनियन बैंक के चीफ मैनेजर अनिल गुप्ता सहित अन्य की मौजूदगी में शुरू हुए इस केंद्र के माध्यम से 10 लाख से 25 करोड़ तक के एमएसएमई लोन की सेंट्रलाइज प्रोसेसिंग और स्वीकृतियां स्थानीय स्तर पर ही संभव हो सकेगी। यानि, बड़े लोन के लिए अब कारोबारी को जयपुर या दिल्ली से स्वीकृति आने के लिए लंबा इंतजार करने की जरुरत नहीं पड़ेगी।बैंक की योजना स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक ग्राहकों तक अपनी पहुंच बढ़ाने की है जिससे ग्राहकों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके ।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CkOY5G
0 comments:
Post a Comment