जोधपुर।
जिले में मानसून की बरसात से किसानों के चेहरे खिले हुए है। जिले में बड़ी मात्रा में बाजरा, मूंगफ ली व मूंग की बुवाई हुई है। इन फ सलों को लेकर किसानो का लगातार रुझान बढ़ रहा है। गत वर्षो में इन फ सलों के समर्थन मूल्य में वृद्धि व इन फ सलों के लिए क्षेत्र की अनुकूल परिस्थितियां किसानों को रास आ रही है।जिले में करीब 13 लाख हैक्टेयर में खरीफ सीजन की बुवाई होती है। इसमें से 8.50 लाख हेक्टेयर में बाजरा, मूंग, मूंगफ ली की बुवाई होती है। सिंचित क्षेत्र में भी किसानों का मूंग के प्रति रुझान बढ़ा है।
-------
इस तरह बढ़ा रकबा (लाख हेक्टेयर में )
वर्ष -- बाजरा -- मूंग -- मूंगफली
2018 -- 4.80 -- 1.85 -- 1.00
2019 -- 3.83 -- 2.65 -- 1.00
2020 -- 4.10 -- 2.95 -- 1.40
जिले में अब तक 3.15 लाख हेक्टेयर में बाजरा, 2.25 लाख हेक्टेयर में मूंग व 1.30 लाख हेक्टेयर में मूंगफली की बुवाइ हो चुकी है।
---
किसानों को मूंग व मूंगफ ली के बढ़े समर्थन मूल्य व सरकारी खरीद के कारण इन फ सलों की रुझान बढ़ा है। हालांकि मूंगफ ली में गोजालट बहुत बड़ी चुनौती है, मगर बढ़ते सिंचित क्षेत्र व भावों को देखकर किसान इसमें रुचि दिखा रहे है। किसानों की सम्पूर्ण फ सल की खरीदकर सही भाव दिलाए जाए तो हम दलहन व तिलहन में पूरी तरह स्वावलबी हो सकते है।
रामनारायण जांगू, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष
भारतीय किसान संघ
-
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2DaSvmZ
0 comments:
Post a Comment