बॉर्डर पर बीएसएफ ने पकड़ी 75 हजार टर्माडोल टेबलेट

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. सीमा सुरक्षा बल ने श्रीगंगानगर और बीकानेर सेक्टर में दो तस्करों से करीब 75 हजार टर्माडोल टेबलेट पकड़ी है, जिसकी कीमत 14.64 लाख रुपए हैं। दोनों ही प्रतिबंधित दवाइयां है जो नशे के काम आती है। संदेह है कि सीमा पार से इन नशीली दवाइयों की आपूर्ति होती है। इसके अलावा पांच किलो डोडा पोस्ट भी पकड़ा गया है।

श्रीगंगानगर में कालिया गांव के समीप बीएसएफ ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से नाकाबंदी की। इस दौरान बाइक पर आ रहे एक व्यक्ति को रोका। तलाशी में 49 हजार 750 टेबलेट टर्माडोल की मिली। इसकी कीमत 9.83 लाख रुपए है। पुलिस ने बाइक सवार मटीली पठान गांव निवासी सुच्चा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उससे और अधिक पूछताछ की जा रही है।
बीएसएफ के बीकानेर सेक्टर की सामान्य शाखा व 114 बटालियन के जवानों ने सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में जगासर के नजदीक भारतमाला रोड पर एक बोलेरा पकड़ी। गाड़ी रोकने पर संदिग्ध व्यक्ति बोलेरो को छोडकऱ भाग गए। तलाशी में प्रतिबंधित दवा टर्माडोल की 25 हजार टेबलेट मिली। इसकी कीमत 4.81 लाख रुपए है। गाड़ी से पांच किलोग्राम डोडा पोस्त भी बरामद हुआ है जो बीस हजार रुपए का है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2P5D6rb
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment