कोरोना...बस करो ना...6 माह की बच्ची समेत 113 नए संक्रमित

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

बेलगाम कोरोना- बीते 4 दिन में आए 494 संक्रमित मरीज सामने

जोधपुर में कुल 3581 मरीज अब तक संक्रमित

हाईकोर्ट के 9 कर्मचारी संक्रमित

उम्मेद अस्पताल में गायनी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक शिक्षक समेत 4 संक्रमित

एमजीएच से 2 और एमडीएम का एक नर्सिंग स्टाफ संक्रमित

भदवासिया में हुए विवाह समारोह में भाग लेने वाले 3 और संक्रमित

उम्मेद में चार प्रसूताएं संक्रमित

6 माह का बच्चा भी संक्रमित

जोधपुर. जोधपुर में लगातार चौथे दिन भी 100 से अधिक कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शुक्रवार को 113 नए संक्रमित मिले। गत चार दिनों में जोधपुर में 494 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। हाईकोर्ट के 9 कर्मचारी भी संक्रमित आए हैं। उम्मेद अस्पताल में गायनी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक शिक्षक समेत दो नर्स व गार्ड भी संक्रमित आए है। महात्मा गांधी अस्पताल से 2 और एमडीएम अस्पताल से भी 1 नर्सिंग स्टाफ संक्रमित आया है। भदवासिया स्थित शादी-समारोह में भाग लेने वाले 3 और संक्रमित निकले हैं, इस विवाह समारोह में गए अब तक 25 लोग संक्रमित हो चुके हैं। उम्मेद अस्पताल में चार प्रसूताएं संक्रमित आई हैं, जिन्हें एमडीएम अस्पताल के जनाना विंग में शिफ्ट करा दिया गया है। मेडिकल टर्मिनेंट ऑफ प्रेग्नेंसी कराने आई महिला भी संक्रमित निकली हैं। संक्रमितों में 38 महिलाएं व 75 पुरुष शामिल हैं। न्यू कोहिनूर के पास रहने वाला 6 माह का बच्चा भी संक्रमित आया है। बोरूंदा निवासी 2 वर्षीय बच्चा भी संक्रमित निकला है।

-----------------

हाईकोर्ट के 9 कर्मचारी संक्रमित

इस सूची में हाईकोर्ट के 9 कार्मिक संक्रमित आए हैं। जांच रिपोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के 1 स्टेनो, चार अन्य न्यायाधीशों के कोर्ट रूम या उनकी शाखाओं से जुड़े हुए कार्मिक भी पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी कार्मिकों को होम क्वॉरंटाइन कर दिया गया है।

----------

113 संक्रमित मरीज मिले इन इलाकों से

जोधपुर में डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब ने 58, एम्स ने 14 और डीएमआरसी ने 41 संक्रमित बताए हैं। 4301 संदिग्धों की जांच में 2.62 फीसदी संक्रमित सामने आए हैं। ये संक्रमित खांडा फलसा, मसूरिया, मधुबन, महामंदिर, बीजेएस, सिवांची गेट, सोनामुखी नगर सांगरिया, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड, ओलंपिक सिनेमा के पीछे, नई सड़क, मोहनपुरा रातानाडा, उम्मेद क्लब एलआईसी कॉलोनी, लोहार कॉलोनी पावटा, सरदारपुरा, न्यू कोहिनूर, खेमे का कुआ, सुभाष नगर, गुलासनी गांव, कमला नेहरू नगर, जोशी कॉलोनी चांदणा भाकर, शिकारगढ़ चौराहा, कलाल कॉलोनी, जटिया कॉलोनी, सोनारों की गली मदेरणा, भगवान नगर, बासनी तंबोलिया, तिलक नगर, मदेरणा कॉलोनी, मंडोर, कीर्ति नगर, मोती चौक, घाटीवाल, बिजलीघर के पास रावतों का बेरा सूरसागर, बोरंदा, बोरूंदा, अंबेडकर नगर, सूरसागर, काली बेरी सूरसागर, पटेल नगर, शास्त्री नगर, अमृत नगर, सालावास, खारिया आनावास, सोवानिया पीपाड़ सिटी, प्रतापनगर, राईकाबाग, रावत नगर परिहार नगर भदवासिया रोड, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 21, 18 व 5 सहित अन्य सेक्टर, अजीज सब्जी वाला, राखी हाउस, पूंगलपाड़ा, सारण नगर बनाड़, वायु विहार कॉलोनी झालामंड सर्किल

---

90 हुए डिस्चार्ज, अब तक 2723 मरीज डिस्चार्ज

शहर में नए संक्रमित आने के साथ 90 मरीज डिस्चार्ज भी हुए है। इनमें 6 डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल, 36 एम्स और 55 होम आइसोलेशन के मरीज हैं। वहीं जोधपुर में अब तक 2723 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

कोरोना मीटर

अस्पताल- एमडीएम, एम्स जोधपुर, एमजीएच, बोरानाडा कोविड सेंटर

कुल पॉजिटिव भर्ती-792

पॉजिटिव से नेगेटिव-2724

डिस्चार्ज-2723

कुल मौतें-66

(3 और मौतें भी हैं, लेकिन प्रशासन ने उन्हें अधिकृत रूप से कोरोना से मौत होना नहीं माना है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CkCYAW
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment