आज से बरसात की उम्मीद, अगले 4-5 दिन तक बना रहेगा दौर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. समूचे मारवाड़ में शनिवार को भी भीषण गर्मी रही। उमस भरी गर्मी ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया। सुबह हो या रात दिनभर लोग पसीना पसीना होते रहे। बैचेन हो रहे लोगों के लिए एक खुशखबरी है। मानसून अब सक्रिय हो गया है। मानसूनी ट्रफ राजस्थान के भीतर से गुजर रहा है। जोधपुर और आसपास के इलाकों में रविवार से बरसात होने की उम्मीद है। बरसात का दौर अगले 4-5 दिनों तक बना रहेगा। इससे गर्मी से काफी राहत मिलेगी।

सूर्यनगरी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री रहा। हवा में अत्यधिक नमी के कारण सुबह से ही भयंकर उमस थी। सैर सपाटे पर निकले शहरवासी भी उमस भरी तपिश से बेहाल हो गए। सुबह आठ बजे के बाद ही चिलचिलाती धूप में लोग झुलसने लग गए। दोपहर में तापमान 39.4 डिग्री पहुंचा। उमस अधिक होने के कारण कूलर-पंखे फेल हो गए। शाम छह बजे आसमां में काले बादलों की आवाजाही और ठंडी हवा चलने से कुछ राहत मिली।
जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 29.3 व अधिकतम 43.5 डिग्री रहा। बाड़मेर में रात का पारा 30.8 व दिन का 42 डिग्री रहा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38tuq6H
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment