जोधपुर.
करवड़ थाना पुलिस ने माणकलाव गांव स्थित एक फार्म हाउस में मंगलवार आधी रात दबिश देकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे २४ व्यक्तियों को गिरफ्तार कर दांव पर लगे ३.६४ लाख रुपए जब्त किए। १२ लग्जरी कारें भी जब्त की गईं हैं।
सहायक पुलिस आयुक्त (मण्डोर) राजेन्द्र प्रसाद दिवाकर के अनुसार माणकलाव स्थित जुगल किशोर झंवर के फार्म हाउस में जुआघर संचालित होने की सूचना मिली। थानाधिकारी भरत रावत, मथानिया थानाधिकारी गौतम डोटासरा व मण्डोर थानाधिकारी दिलीप खदाव के नेतृत्व में जिला विशेष टीम ने मंगलवार देर रात फार्म हाउस में बने भवन को घेर लिया। फिर उसमें दबिश दी तो २४ व्यक्ति ताश के पत्तों से जुआ खेलते मिले। पुलिस को देख उनमें हड़कम्प मच गया। उन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी के चलते असफल रहे।
पुलिस ने उदयमंदिर निवासी मोहम्मद अफजल, देवनगर निवासी खालिद हुसैन व सिराज खान, मण्डोर का शाहबाज, दीपक, अयूब खां, वीरेन्द्र नाथ, वसीम अहमद, सुल्तान खान, अमजद खान, मोहम्मद रमजान, फारूख खान, चांद मोहम्मद, नागौर निवासी अहमद, इकबाल मुंशी, जोधपुर निवासी अयूब खां, उदयमंदिर निवासी मनमोहन, पाली निवासी आरिफ, हाजी अली, शंरक भाट व धर्मेन्द्र, अजमेर निवासी गोपाल, गोरधनसिंह और रामकिशोर को गिरफ्तार किया। इनसे दांव पर लगे ३,६४,३२० रुपए और ताश के पत्ते जब्त किए गए। फार्म हाउस में खड़ी १२ लग्जरी कारें भी बतौर सबूत जब्त की गईं हैं।
रेस्टोरेंट वाले स्थान में किराए का जुआघर
पुलिस का कहना है कि फार्म हाउस के जिस भवन में जुआघर पकड़ा गया है वहां कुछ समय पहले मां की रसोई नामक रेस्टोरेंट चलता था। आरोपियों में शामिल उदयमंदिर निवासी मनमोहन पुत्र मदनलाल ने फार्म हाउस मालिक जुगलकिशोर से तीस हजार रुपए मासिक पर किराए पर ले रखा था। वह जोधपुर ही नहीं पाली, अजमेर व नागौर के लोगों को यहां जुआ खिला रहा था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3exJ91Q
0 comments:
Post a Comment