स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 लॉच: इधर ‘नई परीक्षा’ की तैयारी, उधर ‘पुराना परिणाम’ ही अटका

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

अविनाश केवलिया. जोधपुर.

केन्द्र सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने स्वच्छता सर्वेक्षण का छठा फेज लॉच कर दिया है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 नाम से पैरामीटर भी जारी कर दिए गए हैं। अंक पिछले साल की तरह ही रखे गए हैं। लेकिन खास बात यह है कि अब तक स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 का परिणाम भी जारी नहीं किया गय है। जिसकी पिछले एक साल तक देश के सभी निकायों ने तैयारी की, उनका परिणाम नहीं आने और सीधे ही नई परीक्षा की तैयारियों में जुटने को कहा गया है।
जनवरी माह 2020 में स्वच्छता सर्वेक्षण का फील्ड इंस्पेक्शन हुआ। इसके बाद मार्च में परिणाम अपेक्षित थे। लेकिन कोविड 19 व लॉकडाउन के कारण यह अटक गया। इसके बाद मई माह में मंत्रालय ने गारबेज फ्री सिटी की रैंकिंग जारी कर दी। ऐसे में कयास लगाए जाने लगे कि स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग भी जल्द जारी कर दी जाएगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब जुलाई शुरू हो चुका है और स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की तैयारियों में जुटने का बोल दिया गया है।

गारबेज फ्री सिटी में राजस्थान का एक भी शहर नहीं

मई माह में गारबेज फ्री सिटी की कैटेगरी में रेटिंग जारी की गई। लेकिन इमसें राजस्थान का एक भी शहर स्थान नहीं बना पाया। जोधपुर की रेटिंग जो पिछले बार 1 स्टार थी इस बार वहां से भी फिसल गई।

2019 में सिर्फ जयपुर टॉप 100 में
2019 के स्वच्छता सर्वेक्षण में एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में सिर्फ जयपुर ही टॉप 100 में स्थान बना पाया था। जोधपुर की तब 243वी रैंक थी। 2020 के सर्वेक्षण में स्थिति में सुधार के दावे किए गए। लेकिन अब परिणाम का इंतजार है।

बिना परिणाम कमियां दूर नहीं होगी

बिना परिणाम नए सर्वेक्षण की तैयारी में जुटने का कहा गया है। लेकिन जब तब पिछला परिणाम नहीं आता तब तक उस निकाय को अपनी कमियां व खूबियां पता नहीं चल पाएगी। ऐसे में सुधार की गुंजाइश ही नहीं है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gwxSAn
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment