जोधपुर में कोरोना के 134 नए संक्रमित, 1 मौत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर में चिंता का दूसरा नाम कोरोना बन गया है। शहर में मंगलवार को एक साथ 134 नए संक्रमित मिले और महात्मा गांधी अस्पताल में एक की मौत हो गई। जोधपुर में 3036 सैंपल की जांच में 4.41 फीसदी संक्रमित पाए गए। संक्रमितों में 46 फिमेल और 88 मेल हैं। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज ने 46, एम्स ने 48 और 39 डीएमआरसी ने संक्रमित बताए हैं।
महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती महामंदिर निवासी अनिसुरेहमान ( 57) की कोरोना से मौत हो गई। इन्हें कोरोना के अन्य बीमारी भी बताई गई। जोधपुर में अब तक 6384 मरीज संक्रमित आ चुके हैं और 96 की कोरोना से मौत हो चुकी है।

यहां से आए संक्रमित

शिकारगढ़, भदवासिया क्षेत्र, शेरगढ़, पंचवटी कॉलोनी, प्रेमनगर सिलारी रोड, भावी, जोधपुर कैंट, भगत की कोठी, अरविंद नगर, चौहाबो क्षेत्र, जालोरी गेट, फलोदी, अशोक नगर, रामेश्वर नगर, कमला नेहरू नगर, एमएचबी, सरदारपुरा क्षेत्र, कुम्हारिया , शास्त्रीनगर, सांगरिया, रेजीडेंसी रोड, महामंदिर क्षेत्र, रातानाडा क्षेत्र, जयनारायण व्यास कॉलोनी, गजानंद कॉलोनी सूथला क्षेत्र, रामदेव नगर, द्वितीय पोलो, मोदियों की गली, सिटी पुलिस, जोशियों की कटकल, ब्रह्मपुरी महामंदिर, दिलीप नगर, मंडोर क्षेत्र व आसपास, भंडारियों की पोल, कोलरी नवचौकिया, हटड्डियों का चौक, कुलदीप विहार गोल मार्केट, रेलवे कॉलोनी, उदयमंदिर, मधुबन, बासनी डेलिमा, डीआईजी फिरोज खां कॉलोनी सूथला, शिवजी राम बिल्डिंग पब्लिक पार्क, विजय नगर, सरस्वती नगर, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड, जीवन विहार राईका बाग, घोड़ों का चौक, प्रतापनगर क्षेत्र, पीपाड़ व पीपाड सिटी क्षेत्र सहित अन्य।

111 डिस्चार्ज

डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पताल से 47, एम्स से 3 और होम आइसोलेशन से 61 डिस्चार्ज किए गए हैं। जोधपुर में कुल 111 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।

कोरोना मीटर

अस्पताल- एमडीएम, एम्स जोधपुर, एमजीएच, बोरानाडा कोविड सेंटर
कुल पॉजिटिव भर्ती-1865

पॉजिटिव से नेगेटिव-4427
डिस्चार्ज-4426

कुल मौतें-96



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EpzCxn
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment