जोधपुर. रविवार को मांध चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देने से सूतक आदि नहीं होगा। यह ग्रहण दक्षिण पश्चिमी यूरोप, अफ्रीकी महाद्वीप, उत्तरी व दक्षिणी अमरीका में भारतीय समय अनुसार सुबह 8.37 बजे से सुबह 11.22 बजे तक होगा। पंडित ओम दत्त शंकर ने बताया कि गुरु पूर्णिमा से सूर्य का नक्षत्र बदलने से आगामी 13 दिन में वर्षा के श्रेष्ठ योग बने हैं। रविवार को उदित तिथि से ही पूर्णिमा होने से गुरु पादुका पूजन कर सकते हैं। सोमवार से शिव मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान राजकीय गाइडलाइन के अनुसार ही होंगे। इस बार श्रावण मास में पांच सोमवार होने से शिव भक्तों में उल्लास रहेगा। पूरे श्रावण मास में महामृत्युंजय जप, शिव तांडव स्त्रोत का पाठ करना श्रेष्ठ माना गया है।शिव आराधना से जुड़ा श्रावण मास इस बार सोमवार से शुरू से होकर सोमवार को ही समाप्त होगा। श्रावण मास में इस बार पांच सोमवार के संयोग से शिवभक्तों में खुशी की लहर है। ज्योतिषियों के अनुसार 3 अगस्त को सावन के अंतिम दिन भी पुन: सोमवार का अदभुत संयोग बना है। श्रावण मास में ही हरियाली अमावस्या (सोमवती अमावस्या ) 20 जुलाई को भी सोमवार है। शहर के प्राचीन शिवालय अचलनाथ में प्रत्येक सोमवार को महारुद्राभिषेक होंगे। धार्मिक अनुष्ठान में केवल पूर्व में पंजीकृत दस श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेंसिंग और सरकार की गाइडलाइन की पालना के साथ मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा।
कब कब सोमवार का संयोग
प्रथम सावन सोमवार 6 जुलाई
दूसरा सावन सोमवार 13 जुलाई
-तीसरा सावन सोमवार 20 जुलाई
-चतुर्थ सावन सोमवार 27 जुलाई
-पंचम सावन सोमवार 03 अगस्त
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eYjaBC
0 comments:
Post a Comment