कोरोना: रोज टूट रहे नए रिकॉर्ड, जोधपुर में रिकॉर्ड तोड़ 1 दिन में 156 मरीज, 1 मौत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. सूर्यनगरी में कोरोना ने रविवार को फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया, एक दिन में सर्वाधिक 156 रोगी संक्रमित आए, जबकि इससे पहले एक साथ इतने संक्रमित कभी नहीं आए। संक्रमितों की बढ़ती संख्या ने पूरे जोधपुर को हैरत में डाल रखा है। कोरोना से एक वृद्ध की मौत भी हुई है। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज ने 92, एम्स ने 16 और डीएमआरसी ने 48 संक्रमित बताए।

कोरोना से सरदारपुरा निवासी अचलुराम प्रजापत (65) की मौत हो गई। इन्हें कोरोना के अलावा अन्य बीमारी भी बताई गई।

कुल 5627 सैंपल की जांच

प्रशासन की कुल 5627 सैंपल की जांच में 2.77 फीसदी संक्रमित निकले। इनमें 49 महिलाएं और 57 पुरुष शामिल है। फलोदी, प्रतापनगर सहित अन्य कई इलाकों से बड़ी संख्या में संक्रमित सामने आए।


गायनी की चिकित्सक शिक्षक, सीएमएचओ के दो कर्मी संक्रमित

उम्मेद अस्पताल में गायनी विभाग की चिकित्सक शिक्षक संक्रमित आई है। सीएमएचओ में जिला कार्यक्रम प्रबंधक और पीसीपीएनडीटी समन्वयक जांच रिपोर्ट में संक्रमित है।

अस्पतालों के स्टाफ संक्रमित

एमजीएच, उम्मेद व एमडीएम अस्पताल के स्टाफ संक्रमित आए हैं। एमजीएच का एंबुलेंस ड्राइवर भी संक्रमित है।

यहां से आए 156 मरीज संक्रमित

कलाल कॉलोनी, आंगणवा, प्रतापनगर, माता का थान स्कूल, सुभाष चौक, कबीर नगर, भूरटिया सूरसागर, सूरज बेरा, संजय ए कॉलेनी, भील बस्ती, बाप, मुंझासर, शिव शक्ति अपार्ट, शिव नगर महामंदिर, लक्ष्मी निवास विजय चौक, मसूरिया, कुम्हारों की बगेची, अशोक कॉलोनी रामनगर, मसूरिया, कमला नेहरू नगर, कच्ची बस्ती इंद्रा कॉलोनी, चमनपुरा नई सड़क, पाल रोड, बरकतुल्लाह कॉलोनी, चामुंडा गांव, वार्ड नं. 14 अरोड़ा मोटर्स, ईसरो, गहलोत भवन शिवनगर महामंदिर, बनाड़ जोधपुर रेलवे, रेलवे स्टेशन यात्री, फलोदी क्षेत्र (भागीरथ पैलेस, उम्मेदपुरा, केशव नगर व एसएस नगर ), रामकुमार पन्नालाल गोशाला के सामने, वैष्णव विहार, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, सेक्टर 17,18,12, जटिया कॉलोनी, पूंगलपाडा, नागौरी बेरा मंडोर, नयाबास मगरा पूंजला, मंडोर, ज्वाला विहार, भदवासिया बंजारा बस्ती, शिक्षक नगर माता का थान, महबोल मोहल्ला, माता काथान, हनुवंत बी बीजेएस, मेहनत नगर, धारीवालों का बास महामंदिर, पदमावती नगर, हेमसिंह जी का कटला, लक्ष्मण नगर बनाड़ रोड, पावट सी रोड , जैन कॉलोनी, फतेहसागर, मोती चौक, बापू नगर झालामंड, रामेश्वर नगर बासनी, ओम कॉलेनी मधुबन, निशा मोबाइल, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड, एयरफोर्स, रातानाडा, रेजिडेंसी, एएसजी उत्तमराज अपार्टमेंट, बासनी, बोरानाडा रेलवे, सिवांची गेट, घंटियाली, नवचौकिया, केके कॉलोनी, जालोरी गेट, राम नगर, शास्त्री नगर, बीजेएस कॉलोनी, बिहारी कॉलोनी बासनी, राईकाबाग व सुभाष नगर पाल रोड से हैं।

21 मरीज हुए डिस्चार्ज

डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज अस्पतालों से 6, एम्स से 1 और होम आइसोलेशन से 14 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। ये श्रमिकपुरा मसूरिया, डिफेंस कॉलोनी बनाड़, बाबा रामदेव कॉलोनी चांदपोल, कुड़ी भगतासनी, बलदेव नगर, पटेल नगर गणेशपुरा, अरटिया कलां, नेहरू पार्क, अजय चौक, 12वीं बी रोड सरदारपुरा, जालोरियों का बास नागौरी गेट, कमला नेहरू नगर, भदवासिया, नयापुरा, फूलबाग, रामदेव कॉलोनी, शेखों का बास व गणेशपुरा के रहवासी हैं।

कोरोना मीटर

अस्पताल- एमडीएम, एम्स जोधपुर, एमजीएच, बोरानाडा कोविड सेंटर

कुल पॉजिटिव भर्ती-969

पॉजिटिव से नेगेटिव-2783

डिस्चार्ज-2782

कुल मौतें-67



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32dGcAW
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment