JNVU सहित प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं 15 जुलाई से, अपने ही महाविद्यालय में परीक्षा दे सकेगा छात्र

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में परीक्षाएं 15 जुलाई से होगी। राजभवन की ओर से गठित यूनिवर्सिटी एग्जामिनेशन ऑन टास्क फोर्स की मंगलवार को हुई बैठक में परीक्षा से संबंधित विभिन्न नियम निर्धारित किए गए। कोरोना संक्रमण के कारण इस बार निजी महाविद्यालयों के परीक्षा केंद्र नहीं बदले जाएंगे। छात्र स्वयं के महाविद्यालय में ही परीक्षा दे सकेगा।

दो पारी में होगी परीक्षाएं
जल्द परीक्षाएं निपटाने के लिए सभी विश्वविद्यालय सुबह और दोपहर दो पारी में परीक्षाएं लेंगे। विज्ञान और वाणिज्य संकाय में विद्यार्थी कम है। उनकी परीक्षाएं सुबह की पारी में कला संकाय की दोपहर की पारी में परीक्षा होगी। गांव से नहीं आना पड़ेगा छात्रों को सोशल डिस्टेंसिंग के कारण इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या अधिक होगी। स्वयं के महाविद्यालय में ही परीक्षा केंद्र रखे जाने से छात्र-छात्राओं को परीक्षा के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।

टास्क फोर्स में 7 सदस्य
राजभवन द्वारा गठित टास्क फोर्स में सात विश्वविद्यालयों के कुलपति है। इसमें जोधपुर जेएनवीयू के कुलपति, अजमेर एमडीएस विवि के कुलपति, भरतपुर विवि के कुलपति, कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति, बीकानेर स्थित पशु विज्ञान विवि के कुलपति शामिल है। बैठक की अध्यक्षता कुलाधिपति के सचिव सुधीर राज ने की।

15 जुलाई से होगी परीक्षाएं
समस्त विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं 15 जुलाई से करवाने की योजना है। फिर भी अंतिम निर्णय संबंधित विवि के कुलपति पर छोड़ा गया है। जेएनवीयू में परीक्षाएं होगी।
- प्रो प्रवीण चंद्र त्रिवेदी, कुलपति, जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर

जेएनवीयू: तीन परीक्षाओं के परिणाम जारी
जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय ने मंगलवार को तीन परीक्षाओं के परिणाम जारी किए। विश्वविद्यालय ने एमए प्रथम सेमेस्टर दर्शनशास्त्र, एमए तृतीय सेमेस्टर दर्शनशास्त्र और एमकॉम व्यवसाय प्रशासन सीबीसीएस प्रथम सेमेस्टर का परिणाम घोषित किया। परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

कोटा खुला विवि की परीक्षाएं 15 जुलाई से
जोधपुर. वर्धमान महावीर कोटा खुला विश्वविद्यालय की आगामी परीक्षाएं 15 जुलाई को प्रस्तावित है। परीक्षा की समय सारणी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डाल दी गई है। छात्र-छात्राएं ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भर सकते हैं। इसकी अंतिम तिथि 15 जून रखी गई है। विवि ने लॉक डाउन के दौरान 162 परीक्षाओं में से 147 परीक्षा का परिणाम घोषित किया। ऐसे विद्यार्थी जो आगामी जून के लिए अपना परीक्षा केंद्र परिवर्तित करना चाहते हैं वह भी 15 जून तक ऑनलाइन परिवर्तन कर सकते हैं।

आईलेट परीक्षा 9 अगस्त को
जोधपुर. राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एनएलयू) दिल्ली के पंचवर्षीय पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (आइलेट) का आयोजन अब 9 अगस्त को सुबह 10 से 11.30 बजे तक किया जाएगा। यह पेन पेपर परीक्षा होगी। एनएलयू दिल्ली की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि अगर किसी को पेन-पेपर परीक्षा देने में कठिनाई आती है तो वह समय रहते इसकी सूचना विवि को दे। उसके स्थान पर ऑनलाइन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इनेबल्ड रिमोट प्रोटेक्टेड परीक्षा करवाई जाएगी। छात्र-छात्राएं 24 जुलाई से परीक्षा के प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले यह परीक्षा 3 मई को आयोजित होनी थी। कोरोना संक्रमण के कारण इसे 31 मई तक बढ़ाया गया था जिसे अब बढ़ाकर 9 अगस्त कर दिया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ct2zDV
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment