howrah superfast--हावड़ा सुपरफास्ट अब चलेगी पांच दिन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
जोधपुरवासियों को जोधपुर से चलने वाली जोधपुर-हावडा सुपरफास्ट ट्रेन की सुविधा अब 5 दिन ही मिलेगी। अब तक यह सुविधा सात दिन तक मिल रही थी। रेलवे बोर्ड ने अक्टूबर से इस ट्रेन को 5 दिन चलाने का निर्णय लिया है। साथ ही, इस ट्रेन के जोधपुर व हावड़ा से संचालन के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित किए है।
जिसके अनुसार गाड़ी संख्या 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस हावड़ा से मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार को संचालित की जाएगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12308 जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस जोधपुर से सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार व रविवार को संचालित की जाएगी।
-
यू चलेगी बीकानेर-हावड़ा
गाड़ी संख्या 22307 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन चलेगी। यह ट्रेन हावड़ा से मंगलवार व गुरुवार को चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 223078 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस बीकानेर से बुधवार व शनिवार को चलेगी।
----
हावडा-आनंद विहार का बाड़मेर तक विस्तार का प्रस्ताव
वहीं जोधपुरवासियों के लिए राहत की खबर है कि आनंद विहार से हावड़ा तक चलने वाली गाड़ी संख्या 12223/24
हावड़ा-आनंद विहार द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का बाड़मेर तक विस्तार करने के लिए रेलवे की टाइम टेबल कमेटी के समक्ष प्रस्ताव रखा है। प्रस्ताव के अनुसार यह विस्तार रेवाड़ी, लोहारु, सादुलपुर, चुरु, रतनगढ़, डेगाना, जोधपुर, समदड़ी के रास्ते बाड़मेर तक किया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YbSDL5
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment