handicraft- पहले वर्चुअल फेयर के रिजल्ट पर टिकी जोधपुर के हैण्डीक्राफ्ट निर्यातकों की नजर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
शहर के हैंण्डीक्राफ्ट निर्यातकों की नजर एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फोर हैण्डीक्राफ्ट्स (इपीसीएच) की ओर से 1-4 जून तक हुए पहले फैशन ज्वैलरी व एक्सेसरीज वर्चुअल फेयर पर टिकी रही। निर्यातकों का कहना है इस फेयर पर ही 13-18 जुलाई तक होने वाले इपीसीएच के हैण्डीक्राफ्ट व गिफ्ट के वर्चुअल फेयर की सफ लता भी टिकी है । कोविड-19 के संक्रमण से दुनिया भर में बने हालात को देखते हुए इपीसीएच ने हैण्डीक्राफ्ट उत्पादों के निर्यातकों को कारोबार का मौका देने के लिए वर्चुअल फेयर की पहल की है। जुलाई के दूसरे हफ्ते में सभी निर्यातकों को हैण्डीक्राफ्ट के वर्चुअल फेयर के माध्यम से कारोबार का मौका मिलने जा रहा है।
-
वर्चुअल मोड पर पहले इंडियन फैशन ज्वैलरी मेले का समापन
वर्चुअल मोड पर आयोजित पहले इंडियन फैशन ज्वैलरी एंड एसेसरीज मेला 4 जून को सफ लतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इपीसीएच के चेयरमैन रवि के पासी ने बताया कि मेले में 81 देशों के 1200 से ज्यादा आयातकों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा 500 से ज्यादा बाइंग एजेंट्स, थोक विक्रेता और रिटेलर्स भी शामिल हुए। इपीसीएच के महानिदेशक राकेश कमार ने बताया कि इस आयोजन में फैशन ज्वैलरी और एसेसरीज से जुड़े देश के 200 से ज्यादा निर्यातक सदस्यों ने हिस्सा लिया। देश के सदस्य निर्यातकों ने इपीसीएच द्वारा वैकल्पिक मार्केटिंग प्लेटफ ॉर्म देने की क्षमता पर अपना विश्वास जताया है।
--
जुलाई में होने वाले हैण्डीक्राफ्ट के वर्चुअल फेयर में देश के हैण्डीक्राफ्ट निर्यातकों को डिजिटल प्लेटफ ॉर्म कारोबार का एक सशक्त विकल्प मिलेगा।
राकेशकुमार, डायरेक्टर जनरल
इपीसीएच
---
वर्चुअल हैण्डीक्राफ्ट फेयर की टाइमिंग व विदेशी बायरों की रूचि पर इसकी सफ लता टिकी है ।
डॉ भरत दिनेश, अध्यक्ष
जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eWU31O
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment