जोधपुर।
अमरीका.चीन के बीच चल रहे ट्रेड वॉर व भारत द्वारा चीन से आयात होने वाले फर्नीचर पर 25 प्रतिशत इम्पोर्ट डयूटी बढाने से भारत के फ र्नीचर निर्माताओं को डोमेस्टिक व इंटरनेशनल मार्केट में बडा फ ायदा होने की संभावनाए है ।
भारत ने चीन से आने वाल कई उत्पादों पर इंपोर्ट डयूटी बढा दी है । इस कारण चीनी फ र्नीचर और अधिक महंगा हो जाएगा । इससे जोधपुर व जयपुर के हैन्डीक्राफ्ट निर्यातको को फ ायदा हो सकता है ।
..
वियतनामए इंडोनेशिया व भारत का रुख कर रहे अमरीकी
अमरीका, जो की विश्व में सबसे अधिक फ र्नीचर आयात करने वाला देश है, ने पहले ही चीन द्वारा फ र्नीर इम्पोर्ट पर 25 प्रतिशत इम्पोर्ट डयूटी लगा दी थीए जिसके कारण अमरीकन ग्राहक चीन की बजाए वियेतनाम, इंडोनेशिया व भारत से माल खरीदने लगे है ।
...
कोरोना का भी प्रभाव
कोरोना के कारण भी अमरीका व कई युरोपियन देशों के बायरो ने चीन से माल खरीदना कम कर दिया है । अधिकंश बायर अपनी आपूर्ति के लिए वियेतनाम व भारत को चुन रहे है ।
...
केन्द्र सरकार की आत्मनिर्भर भारत अभियान की दिशा में अच्छी पहल है। स्वदेशी वुडन फ र्नीचर सहित अन्य उत्पादों को प्रोत्साहन मिलेगा।
डॉ भरत दिनेश, अध्यक्ष
जोधपुर हेंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन
...
सरकार को इम्पोर्ट डयूटी बढ़ाने के साथ हेंडीक्राफ्ट सेक्टर को प्रमोट करने के लिए कई रियायतें देनी चाहिए।
अजय शर्मा, हेंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3doIzUp
0 comments:
Post a Comment