जोधपुर।
कोविड-19 की वजह से वैश्विक स्तर पर चीन के खिलाफ बन रहे माहौल का फ ायदा भारतीय निर्यातकों को मिलने लगा है। चीन से सामान खरीदने वाले कई देश अब खरीदारी के लिए भारतीय निर्यातकों से संपर्क कर रहे है। निर्यातकों के मुताबिक चीन सालाना 2500 अरब डॉलर का निर्यात करता है। अगर चीन का एक फ ीसदी निर्यात भी भारत की ओर शिफ्ट होता है तो भारत को करीब 25 अरब डॉलर के नए ऑर्डर मिलेंगे, जो भारतीय निर्यात का करीब 8 फ ीसदी है।
-
ईस्ट यूरोपियन बायर्स संपर्क में
बहुत ही सोच समझकर खरीदारी करने वाला देशों में शुमार होलैण्ड, पोलैेण्ड, हंगरी, बुल्गारिया, जापान, ऑस्ट्रिया, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड इन दिनों भारत से हैण्डीक्राफ्ट्स, लेदर व टेक्सटाइल खरीदने में दिलचस्पी ले रहे हैं। हैण्डीक्राफ्ट फ र्नीचर के लिए कई नए ईस्ट यूरोपियन देशों के बायर्स जोधपुर के निर्यातको से संपर्क साध रहे हैं।
--
जापान भी नाखुश
जापान चीन से पहले से ही नाखुश है और कोविड-19 के बाद तो जापान वहां काम कर रही सभी जापानी कंपनियों को चीन से निकलने के लिए इंसेंटिव तक दे रहा है।
---
मिलने लगे नए ऑर्डर्स
पोस्ट कोविड के बाद जोधपुर के हैण्डीक्राफ्ट निर्यातकों को अपने बायर्स से नए ऑर्डर्स मिलना शुरू हुए हैं । कोविड- 19 के थमने के बाद निश्चित रूप से यहां के निर्यातकों को चीन के खिलाफ माहौल से अमरीका व यूरोप के नए बायर्स से ऑर्डर मिल सकते है ।
डॉ. भरत दिनेश, अध्यक्ष
जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YKQC91
0 comments:
Post a Comment