CM--- सीएम ने कहा, औद्योगिक संगठन का निर्विरोध निर्वाचन अच्छी परम्परा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
मरुधरा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन (एमआइए) की 37 वीं वार्षिक आमसभा व 38 वीं नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया। कोविड गाइडलाइन की पालना करते हुए एमआइए की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का औपचारिक शपथग्रहण समारोह आयोजित किया गया। पूर्व अध्यक्ष सुनील परिहार ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा एसोसिएशन की 38 वीं कार्यकारिणी के निर्विरोध निर्वाचन पर प्रेषित संदेश का वाचन किया जिसमें गहलोत ने औद्योगिक संगठन की कार्यकारिणी के निर्विरोध निर्वाचन को अच्छी परंपरा बताया। परिहार ने एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के निर्विरोध निर्वाचन पर बधाई देते हुए कहा कि इस कार्यकारिणी में युवा उद्यमियों का निर्वाचन किया गया है ताकि वे उद्योग हितार्थ कार्य करने हेतु प्रेरित हो। अंत में सचिव निलेश संचेती ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन मुकेश खत्री ने किया। इस अवसर पर रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक संजय झा, एमआइए के पूर्व अध्यक्ष कैलाश एन कंसारा, राकेश बंसल, प्रदीप डाकलिया, नीरज सुराणा, सुनील मोहनोत सहित अनेक उद्यमी उपस्थित थे।
--
अध्यक्ष चौपड़ा ने वीडियो कॉलिंग से ली शपथ
एमआइए के पूर्व अध्यक्ष सुनील परिहार ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष भंवरलाल चैपड़ा को विडियो कॉलिंग के जरिये पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुकेश खत्री व नरेश बोथरा उपाध्यक्ष, निलेश संचेती सचिव, नरेन्द्र शर्मा व गोविंद अग्रवाल सहसचिव, पंकज राठी कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई।कार्यकारिणी सदस्यों में निवर्तमान अध्यक्ष ज्ञानीराम मालू, श्रीकांत शर्मा, दिलीप सोनी, पारसमल धारीवाल, मनीष खत्री, रमन सिंहल, श्रेयांस मेहता, सागर मोहनोत, धन्नाराम गुणपाल, गौरव जैन, अंकुश अग्रवाल, विनोद परिहार, धनराज चौहान, इमरान खान, संदीप चौधरी, रतन माहेश्वरी ने शपथ ली। सहवृत सदस्यों के रूप में राघव अग्रवाल, प्रवीण कंसारा, संजय छाजेड़, नरेश जीरावला, मुकेश माहेश्वरी व राकेश धारीवाल ने शपथ ली।
--



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gene12
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment