बालेसर (जोधपुर) . बालेसर थाना अंतर्गत एनएच 125 पर ढाढणिया गांव के पास गुरुवार को दो ट्रेलर में भीषण भिड़ंत में हो गई। इससे एक ट्रेलर के चालक सहित तीन जने गंभीर रूप से घायल हो गए।
बालेसर पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल सौभागाराम विश्नोई ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 7.30 बजे बालेसर थाना क्षेत्र के ढाढणिया गांव के पास एनएच 125 पर 2 ट्रेलर के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। इससे दोनों ट्रेलर के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस दुर्घटना में ट्रेलर चालक बिलों की बेरी शेरगढ़ निवासी नाथू सिंह पुत्र जोरसिंह तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों एवं अन्य ट्रक चालकों ने ट्रकों में फंसे घायलों को बाहर निकाला और क्रेन की सहायता से ट्रेलर को सडक़ से दूर हटाया। दुर्घटना से हाइवे पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा।
एसडीएम ने घायलों को जोधपुर पहुंचाया
दुर्घटना के तुरंत बाद शेरगढ़ उपखंड अधिकारी मनोज कुमार खेमादा शेरगढ़ से जोधपुर जा रहे थे। उन्होंने दो जनों को अपनी गाड़ी से जोधपुर मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचाया। वहीं शेरगढ़ निवासी नाथू सिंह पुत्र जोर सिंह को एंबुलेंस 108 में बालेसर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे भी जोधपुर रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि शाम को बरसात में दोनों ट्रेलर तेज गति तेज होने से एक चालक का संतुलन बिगडऩे से हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि एक खाली ट्रेलर बालेसर की तरफ जा रहा था तथा एक ट्रेलर बालेसर से जोधपुर की तरफ जा रहा था। उसमें अनाज की बोरियों भरी हुई थी। हादसे में अनाज की बोरियां सडक़ पर बिखर गई।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CHsZFX
0 comments:
Post a Comment