जोधपुर.
झंवर थाना पुलिस ने चालक का अपहरण कर क्रूड ऑयल से भरे ट्रक-टैंकर लूटने के मामले में चार साल से फरार एक आरोपी को गुरुवार को बाड़मेर में गिरफ्तार किया। वारदात के बाद से वह पुलिस से बचने के लिए कांडला में ट्रकों पर नौकरी करके छुपा हुआ था।
थानाधिकारी परमेश्वरी के अनुसार प्रकरण में बाड़मेर के सेड़वा थानान्तर्गत सोभाला दर्शान निवासी कमलेश (30) पुत्र दयाराम बिश्नोई 11 मार्च 2016 से फरार था। उसके बाड़मेर में होने की सूचना पर पुलिस भेजी गई। कई जगह तलाश के बाद पुलिस ने गुरुवार को कमलेश बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण में इससे पहले 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया जा चुका है। कमलेश की गिरफ्तारी बाकी थी।
गौरतलब है कि बाड़मेर निवासी रामाराम जाट क्रूड ऑयल से भरा टैंकर लेकर कांडला से रोहतक जा रहा था। 11 मार्च 2016 को धवा गांव के पास आरोपियों ने टैंकर रोका था। फिर चालक का कार में अपहरण कर टैंकर लूट लिया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YxpzxL
0 comments:
Post a Comment