जोधपुर.
मानसून एंट्री ले रहा है और गर्मी से कुछ राहत मिली है। लेकिन बारिश और डामर का बैर है, यह सभी जानते हैं लेकिन फिर भी सार्वजनिक निर्माण विभाग की एनएच विंग शहरी हाइवे पर डामर पोत रही है। बारिश में करोड़ों रुपए खर्च कर सडक़ सुधार के कार्यों पर पानी फिरने का अंदेशा है।
शहरी क्षेत्र से गुजरने वाले एनएच 62 व एनएच 125 की सडक़ों पर मीडियन रिपेयरिंग के साथ ही कंक्रीट कारपेट की लेयर बिछाने का काम बीत दिनों शुरू हुआ। एनएच 62 के तहत मंडोर से पावटा होते हुए सोजती गेट एवं रेलवे स्टेशन से ओलंपिक रोड से होते हुए खतरनाक पुलिया तक की कुल 10.93 किलोमीटर की सडक़ पर 8.79 करोड़ रुपए खर्च होंगे। एनएच 125 के तहत जोधपुर पोकरण रोड पर 12वीं रोड चौराहे से बॉम्बे मोटर होते हुए आखलिया चौराहे और सूरसागर तक की कुल 4.5 किलोमीटर की सडक़ का कार्य 3.81 करोड़ की राशि लगाई जाएगी।
दो दिन पहले बिछाया डामर
कलक्ट्रेट परिसर के समीप दो दिन पहले ही डामर लेयर बिछाई गई है। यह काम बुधवार को मानसून एंट्री तक भी जारी था। अभी आधी सडक़ पर डामरीकरण बाकी है। लेकिन सडक़ पर डामर बिछाते ही बारिश ने एक बार फिर सडक़ों की बदहाली के रास्ते खोल दिए हैं। साथ ही एनएच विंग के प्रबंधन पर भी सवालिया निशान खड़े होते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37XW8bx
0 comments:
Post a Comment