बिजली गुल होने और बिल अधिक आने पर अब करें सिर्फ वाट्सएप

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर डिस्कॉम ने उपभोक्ताओं की सुविधा देखते हुए विद्युत आपूर्ति व बिलों में सुधार कराने के लिए वाट्सएप नंबर जारी किए है।
केंद्रीकृत कस्टमर केयर सेंटर के प्रभारी व अधीक्षण अभियंता शहर वृत एम.एस चारण ने बताया कि कस्टमर केयर सेंटर के टोल फ्री नंबर टोल 18001806045 पर दर्ज करवाई जाती है, लेकिन वर्षा के मौसम व अन्य कारणों से अधिक शिकायतें दर्ज होती है व उनमें अधिक समय लगता है।

उन्होंने बताया कि प्रबंध निदेशक अविनाश सिंघवी के निर्देश पर उपभोक्ताओं की सुविधाओं को देखते हुए डिस्कॉम ने विद्युत आपूर्ति संबंधी शिकायतें दर्ज कराने व बिलों में सुधार के लिए वाट्सअप नंबर 9413359064 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके साथ ही डिस्कॉम के तीनों जोन जिसमें जोधपुर जोन के उपभोक्ता वाट्सअप नंबर 9414059048 पर, बाड़मेर जोन के उपभोक्ता वाट्सअप नंबर 9414059074 व बीकानेर जोन के उपभोक्ता बिलों में सुधार व विद्युत आपूर्ति संबंधी शिकायत वाट्सअप नंबर 9414059075 पर दर्ज करा सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UJZfhV
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment