वीडियो : विकास चौधरी/जोधपुर. बनाड़ रोड पर दुपहिया वाहन शोरूम के सामने गुरुवार दोपहर झपकी आने पर एक ट्रक अनियंत्रित हो गया और ट्रैक्टर टैंकर व लग्जरी कार को टक्कर मारकर रूका। गनीमत रही कि दोनों वाहनों में कोई नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
बनाड़ थानाधिकारी अशोक आंजणा के अनुसार दोपहर में एक ट्रक बनाड़ रोड से शहर की तरफ आ रहा था। शिवम होटल व दुपहिया वाहन शोरूम के सामने चालक को झपकी आ गई और ट्रक अनियंत्रत हो गया। ट्रक सड़क किनारे हौद में पानी खाली कर रहे ट्रैक्टर टैंकर से जा टकराया। इतना ही नहीं, ट्रक की रफ्तार अधिक होने से वह रूका नहीं और शोरूम के बाहर खड़ी लग्जरी कार को पीछे से टक्कर मार दी।
कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार मालिक शोरूम में बैठे होने और ट्रैक्टर चालक के कुछ दूरी पर खड़े होने से कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लिया। ट्रक को भी थाने ले जाया गया। फिलहाल इस संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36Z5Jy4
0 comments:
Post a Comment