दो दिन बाद मानसून आने की उम्मीद, जोधपुर सहित कई क्षेत्रों में प्री मानसून

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को भी उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल किए रखा। अधिकांश स्थानों पर पारा 40 डिग्री से अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार जोधपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में बुधवार से बादलों की आवाजाही शुरू होगी। गुरुवार को कुछ स्थानों पर हल्की बरसात हो सकती है। उधर मौसम विभाग ने मानसून के आगे बढऩे के लिए अनुकूल परिस्थिति बताई है। मानसून के अगले 48 घंटे में राजस्थान में प्रवेश करने की उम्मीद है।
सूर्य नगरी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही हवा में अत्यधिक नमी के कारण उमस भरी गर्मी बनी रही। गर्मी के कारण लोग हलकान रहे। चिलचिलाती धूप ने लोगों को झुलसाए रखा। दोपहर होते-होते पारा 41.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि 1 दिन पहले सूर्य ग्रहण के कारण तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आई थी। मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। बुधवार से तापमान में कुछ गिरावट आएगी। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा।

जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 29.5 और अधिकतम 42.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया, वहीं बाड़मेर में रात का पारा 28.3 और दिन का 41 डिग्री रहा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hMDfwN
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment