आत्मनिर्भर भारत का जोधपुर में दिखने लगा है असर, शहरवासियों में बढ़ चली है मिट्टी के बर्तनों की डिमांड

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

अरविंदसिंह राजपुरोहित/जोधपुर. लॉकडाउन के बाद शुरू हुए अनलॉक-1 के साथ ही अब बाजारों में फिर से रौनक लौटने लगी है। गर्मियों के मौसम में गरीबों के लिए फ्रिज कहे जाने वाले मिट्टी के मटकों की भी इस बार खरीदी जोरों पर हैं, लेकिन इस बार सिर्फ मटके ही नहीं मिट्टी से जुड़े अन्य बर्तन भी खूब बेचे जा रहे हैं। पीएम मोदी की स्वदेशी की अपील व सोशल मीडिया पर चल रहे मिट्टी के बर्तनों में खाना पकाकर खाने के अभियान का भी असर होता दिखाई दे रहा है।

इस बार मेहमानों के भोजन के लिए मिट्टी से बना डिनर सेट बाजार में आया है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं ऑफिस या अन्य वर्क करने वालों के लिए मिट्टी से बनी आकर्षक डिजाइन में बोतलें आई हैं। जिनमें बिना फ्रिज के भी पानी ठंडा रहेगा। इसके अलावा मिट्टी के तवे, हांडी, कड़ाई, परात, ग्लास आदि को भी खूब पसंद किया जा रहा है।

150 में पानी बोतल, 300 में डिनर सेट
मिट्टी से बना सामान बेचने वाले व्यापारियों ने बताया कि इस बार बाजार में पानी की बोतल 150 रूपए में होलसेल रेट पर बेची जा रही है। जिसमें पानी लम्बे समय तक ठंडा रह सकेगा। वहीं डिनर सेट 300 रूपए तक बेचा जा रहा है। इस बार इनका क्रेज लोगों में अधिक है। व्यापारियों के अनुसार मिट्टी के बर्तनों में बना खाना स्वास्थ्य के लिए लाभदायी रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जागरूक लोग इनकी खरीद कर रहे हैं। इसके अलावा 70 रूपए से लेकर 300 रूपए तक के पानी के मटके भी बिकने को आए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3f32tVr
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment