सुशांत ने जोधपुर में कहा था दिल करता है आजीवन मेहरानगढ़ में ही रह जाऊं

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत आज हमारे बीच नहीं है लेकिन जोधपुर से जुड़ी उनकी कई यादें जुड़ी रही है। करीब सात साल पहले यशराज फिल्मस के बैनर तले मनीष शर्मा निर्देशित फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांसÓ शूटिंग के लिए करीब एक माह तक जोधपुर के रिक्तियां भैरुजी स्थित पांच सितारा होटल में रहे थे। फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर रहे जोधपुर निवासी ज्ञानेन्द्र सिंह राठौड़ ने पत्रिका को बताया कि फिल्म की शूटिंग सात साल पहले 12 मार्च को शुरू होकर एक माह तक चली थी। इस फिल्म में सुशांत ने बॉलीवुड अदाकारा परिणीति चोपड़ा के अपोजिट एक मनचले व दिलफेंक की भूमिका निभाई लेकिन वास्तव में वे बेहद सरल स्वभाव के अनुशासित, शर्मीले और व्यवहारिक थे।

सुशांत को जोधपुर के राजा होने की फिलिंग
शूटिंग के पहले दिन जब सुशांत ने मेहरानगढ़ देखा तो दंग रह गए कहा कि आज तक मैंने जीवन में ऐसा सुंदर किला नहीं देखा । किला देखने के बाद मुझे खुद के राजा होने जैसी फीलिंग हो रही है। जब फिल्म का शॉट रेडी हुआ तब डायरेक्टर मनीष शर्मा के बुलाने पर सुशांत ने कहा भाई हम तो यहां के राजा है और राजा शॉट नही देते सिर्फ राज करते है। यह कहते ही डायरेक्टर ने कहा राजाजी सपनों से बाहर आइए, राज आप बाद में करना पहले पूरी प्रजा (डांस कलाकार )प्रतिक्षारत है। किले की टेरेस लोकेशन पर तशरीफ ले जाइए। इसके बाद ही मस्ती भरे माहौल में फिल्म का शीर्षक गीत शूट किया गया। शूटिंग सेट पर सभी कलाकारों के साथ उनका सहयोगी रवैया था। फिल्म की शूटिंग पांचवी रोड, मेहरानगढ, ब्रह्मपुरी, कमला नेहरू नगर आदि जगहों पर की गई थी। सुशांत को जोधपुर के मिर्ची बड़े काफी पसंद थे । जब उन्होंने पहली बार मिर्ची बड़ा खाया तो मिर्ची निकालकर रख दी थी। लेकिन स्वादिष्ट लगने के बाद फिर मिर्ची सहित खाने लगे थे।


पत्रिका रिपोर्टर के समक्ष बेझिझक गलती स्वीकार की सुशांत ने
जोधपुर में शूटिंग के दौरान पत्रिका से बातचीत में जब सुशांत की एक गलती के बारे में पत्रिका रिपोर्टर ने सवाल किया तो सुशांत ने न केवल उस गलती को स्वीकार किया बल्कि गले लगाकर माफी मांगते हुए भविष्य में इस तरह की गलती नहीं करने का वादा किया था। दरअसल 2013 में शुद्ध देसी रोमांस की शूटिंग के दौरान मेले के कुछ दृश्य कमला नेहरू नगर स्थित एक स्कूल परिसर में फिल्माए जा रहे थे । उस वक्त शूटिंग देख स्कूली बच्चों के सामने सुशांत सिगरेट के कश लगा रहे थे। उसी दिन शाम को पत्रिका से बातचीत के दौरान रिपोर्टर ने सुशांत की स्कूली बच्चों के सामने सिगरेट कश लगाने की गलती के बारे में बताया तो सुशांत ने दिल से माफी मांगी और रिपोर्टर को गले लगाते हुए वादा किया ऐसी गलती फिर कभी नहीं दोहराएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2C14Klz
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment