जोधपुर. करवड़ थानान्तर्गत आयुर्वेद विश्वविद्यालय के सामने स्थित भूखण्ड पर मालिकाना हक को विवाद और सोमवार को दीवार निर्माण को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। दो एसयूवी में सवार होकर आए लोगों ने हवाई फायर कर एसयूवी दौड़ाकर खौफ पैदा किया। हमले में दोनों पक्षों से एक महिला सहित आठ जने घायल हो गए।
थानाधिकारी भारतसिंह रावत के अनुसार आयुर्वेद विश्वविद्यालय के सामने रेस्टोरेंट के पास भूखण्ड के मालिकाना हक को लेकर ओमाराम पटेल और मनीष अग्रवाल-केसरसिंह के बीच लम्बे समय से विवाद है। ओमाराम ने भूखण्ड पर चार दीवारी बनाने का काम शुरू किया। इसका पता लगा तो दो एसयूवी में सवार मनीष, केसरसिंह व कुछ अन्य युवक मौके पर पहुंचे। उन्होंने चार दीवारी निर्माण कार्य का विरोध किया।
दूसरे पक्ष ने एेतराज जताया। इसको लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और एक-दूसरे पर हमला शुरू कर दिया। लाठी डण्डों से वार करने लगे। साथ ही जमकर पथराव भी किया गया। हमले में खुडियाला निवासी पृथ्वीसिंह भाटी के सिर में चोट आईं। वहीं, महेन्द्रसिंह व उम्मेदसिंह और केसरसिंह के भी चोटें लगीं। दूसरे पक्ष से गोविंद, महेन्द्र, कमला, थानाराम व ओमाराम घायल हुए। पुलिस का कहना है कि भूखण्ड का दो बार बेचान हुआ है। दोनों पक्षों के पास रजिस्ट्री है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3frsDRT
0 comments:
Post a Comment