जानिए....अब आपके घर पर कैसे पहुंचेगी पेंशन, बैंक में धक्कों से मिलेगी निजात

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर. सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले विभिन्न श्रेणी के पेंशनर्स को अब घर बैठे डाकिया के माध्यम से पेंशन मिलेगी। पेंशनर्स को बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। डाक विभाग की ओर से पेंशनर्स के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) से जुडऩे के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत पेंशनर्स का आईपीपीबी में खाता खोला जा रहा है। इसी खाते के आधार पर घर पर पेंशन पहुंचाई जाएगी।

वर्तमान में वृद्धावस्था, विधवा, विशेष योग्यजन पेंशन सहित अन्य कई सामाजिक श्रेणी की पेंशन संबंधित लाभार्थी के बैंक खाते में आती है। पेंशन लेने के लिए लोगों को बैंक की विभिन्न शाखाओं तक जाना पड़ता है। जोधपुर मंडल में ऐसे लगभग 4 लाख लाभार्थी हैं। ऐसे लाभार्थियों के घर तक पेंशन पहुंचाने के लिए डाकिया अपने साथ बायोमेट्रिक मशीन लेकर आएगा। खाता खुलने के बाद अंगूठे के इंप्रेशन से डाकिया लाभार्थी को घर पर ही पेंशन मुहैया करवा देगा। केंद्र सरकार की डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम के तहत दी जाने वाली पेंशन का भुगतान भी आईपीपीबी खातों के माध्यम से किया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YcSOGa
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment