यात्रियों से खचाखच भरी बस में कोरोना पॉजिटिव युवक कर रहा था यात्रा, मचा हड़कंप

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

बालेसर (जोधपुर)। जोधपुर जिले की देचू पंचायत समिति क्षेत्र के कोरोना पॉजिटिव युवक शनिवार को यात्रियों से खचाखच भरी बस में यात्रा कर रहा था। जैसे प्रशासन को युवक के पॉजिटिव आने की सूचना मिली तो पुलिस की सहायता से बस को बालेसर में रुकवाकर युवक को बस से उतारकर उपचार के लिए जोधपुर भिजवाया गया।

बालेसर अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ.राहुल चोपड़ा व थाना अधिकारी दीप सिंह भाटी ने बताया कि जोधपुर अस्पताल से मिली सूचना पर जोधपुर से पोकरण जा रही निजी बस को पुलिस ने बालेसर अस्पताल के आगे रुकवा लिया।

बस में सवार कोरोना पॉजिटिव युवक युवक को बस से नीचे उतारकर एंबुलेंस 108 की सहायता से जोधपुर भेजा गया। इसके बाद चिकित्सा अधिकारी डॉ.राहुल चोपड़ा के नेतृत्व में चिकित्सा टीम ने बस में सवार यात्रियों की सैंपलिंग की। सभी यात्रियों को होम आइसोलेशन रहने के निर्देश दिए गए हैं।

युवक के बड़े भाई ने बताया कि युवक को गुरुवार को जोधपुर स्थित मथुरा दास माथुर अस्पताल में पूर्व में हुए एक्सीडेंट के बाद मुंह में लगी प्लेटें निकलवाने के लिए ले जाया गया था। इस दौरान चिकित्सकों ने उसका कोरोना टेस्ट करने के बाद वापस घर भेज दिया था। उसे रिपोर्ट आने के बाद बुलाया था।

लेकिन शनिवार को वह अपने भाई व एक अन्य के साथ एमडीएम अस्पताल जोधपुर पहुंच गया। वहां बताया गया कि रिपोर्ट नहीं आई है। इस पर तीनों एक निजी बस से अपने गांव लौट रहे थे।

रास्ते में एमडीएम अस्पताल से फोन आया कि रिपोर्ट पॉजिटिव है। इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को भी दे दी गई। इस पर पुलिस ने बस को बालेसर में रुकवाकर पॉजिटिव युवक को बस से नीचे उतार लिया। बस में पॉजिटिव युवक की सूचना मिलने पर यात्रियों में हडक़ंप मच गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fUk4zp
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment